READ MORE
नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया है. यादव सिंह के ऊपर आरोप है कि 2004 से 2015 के बीच 11 सालों में उन्होंने अपनी आय से 512 प्रतिशत यानि 5 गुना अधिक संपत्ति अर्जित की.इस मामले में यादव सिंह की पत्नी, बेटियों व बहू और बेटे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
यादव सिंह के परिवार के नाम तीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, तीन प्रोपराइटरी फर्म व चैरिटेबल ट्रस्ट थे जिसमें इनका काला धन लगा हुआ था.
सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार 1 अप्रैल 2004 से लेकर 4 अगस्त 2015 तक यादव सिंह और उनके परिवार के पास लगभग 23 करोड़ की संपत्ति थी जो कि इनकी आय से 5 गुना अधिक थी.छानबीन के दौरान कई अचल संपत्ति सामने आई जिनमें 3 यादव सिंह के नाम है और 19 उनकी पत्नी के नाम है. इस दौरान यादव सिंह के परिवार ने करीब 2 करोड़ के गहने भी खरीदे.
फरवरी 2016 में यादव सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. यादव सिंह केबल के एक टेंडर स्कैम में जेल में हैं.
इन्हें भी पढ़ेंः
ED मामले के आरोपी यादव सिंह को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
यादव सिंह को बचाने के लिए अखिलेश सरकार ने खर्च की बड़ी रकम
No comments:
Post a Comment