READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 92वें स्थापना दिवस के मौके पर संघ के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. मोदी ने ट्वीट कर कहा, देशभक्ति, पुनीत और सेवा कार्यो में लगे सभी स्वयंसेवकों को आरएसएस के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं.केशव बलिराम हेडगेवार ने सितंबर 1925 में आरएसएस की स्थापना की थी. हर साल दशहरा के मौके पर संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है.
देशभक्ति से ओत-प्रोत, संस्कार और सेवा कार्यों में रत सभी स्वयंसेवकों को संघ के स्थापना दिवस पर कोटि-कोटि शुभकामनाएँ! @RSSorg
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2017
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को दशहरे के दिन मोहिते के बाड़े नामक स्थान पर डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी. संघ के 5 स्वयंसेवकों के साथ शुरू हुई विश्व की पहली शाखा आज 50 हजार से अधिक शाखाओ में बदल गई और ये 5 स्वयंसेवक आज करोड़ों स्वयंसेवकों के रूप में हमारे समाने है. संघ की विचार धारा में राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र, राम जन्मभूमि, अखंड भारत, समान नागरिक संहिता जैसे विजय है जो देश की समरसता की ओर ले जाता है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-I3FEzJQ6sI/story01.htm
No comments:
Post a Comment