READ MORE
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निराशा जतायी कि उपराज्यपाल अनिल बैजल मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्रियों से मशविरा किये बिना फैसला ले रहे हैं, जिसका दिल्ली के लोगों पर असर पड़ता है. उपराज्यपाल को लिखे एक पत्र में सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि उपराज्यपाल ने शिक्षकों की भर्ती के संबंध में जब फैसला किया तो ‘‘चर्चा के लिए हमें बुलाया भी नहीं गया.’’सिसोदिया दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के मुद्दे का हवाला दे रहे थे. सिसोदिया ने पूछा कि क्या हमें यह उम्मीद भी नहीं रखनी चाहिये कि वह जनता से जुड़े मुद्दे पर कम से कम हमसे सलाह मशविरा करें . सिसोदिया ने कहा, ‘‘सेवा मामलों पर हालांकि उपराज्यपाल का अंतिम प्राधिकार है, पर दिल्ली के नागरिकों के हित में होगा अगर वह कम से कम मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से उन मुद्दों पर बात कर लें जिसका असर इस शहर के लोगों पर पड़ता है .’’
इन्हे भी पढ़ेंः
दिल्ली मंत्रिमंडल ने दी 15000 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पक्की करने को मंजूरीदिल्ली के 90 स्कूलों ने लौटाए ज्यादा फीस के 60 करोड़ रुपये
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/supreme-court-bans-entry-of-firecrackers-in-ncr-for-dussehra-and-diwali-1106466.html
No comments:
Post a Comment