READ MORE
इंटरनेट पर कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ का एक लोगो रिलीज किया गया है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म का ऑफिशयल लोगो है. कपिल शर्मी की फिल्म ‘फिरंगी’ का इंतजार उनके फैन्स लंबे वक्त से कर रहे हैं.इस लोगो में फिल्म की रिलीज डेट 10 दिसंबर लिखी हुई है. लेकिन क्या वाकई ये कपिल की फिल्म का असली लोगो है ?
दरअसल इसे फिरंगी नामक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है इस लोगो में बड़े बड़े अक्षरों में फिरंगी लिखा हुआ है.
#BOCapsule Check Out The Logo Of #Firangi Starring @KapilSharmaK9 https://t.co/h2Me2zibSg pic.twitter.com/Gyl6O3BW3V
— Box Office Capsule (@BOCapsule) September 28, 2017
लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे तो ऐसा लगता है कि ये कोई फैन मेड अकाउंट है. जिस पर ये लोगो पोस्ट किया गया है. ये कपिल की फिल्म का ही लोगो है इसकी पुष्टी करने के लिए जब हमनें कपिल का ट्विटर अकाउंट चेक किया तो हमें वहां इस संबंध में कोई औपचारिक ट्वीट तो नहीं मिला लेकिन उनकी ट्वीटर वॉल पर भी यही लोगो लगा हुआ है.
फिल्म के डायरेक्टर और कपिल के दोस्त राजीव ढींगरा के ट्विटर वॉल पर भी वही लोगो देखा जा सकता है. आप कह सकते हैं कि ये लोगो सच है लेकिन फिल्म का कोई पोस्टर या टीजर अभी रिलीज नहीं किया गया है.
‘फिरंगी’ कपिल शर्मी की दूसरी फिल्म होगी इससे पहले वो अब्बास मस्तान की फिल्म किस-किस को प्यार करूं में दिखाई दिए थे.
यह भी पढ़ें
बेटी सोनम के फोन में ताक झांक करते हुए पकड़े गए पापा अनिल कपूर!
No comments:
Post a Comment