Friday, 29 September 2017

कलयुगी भाई ने सरिया से पीट-पीटकर ले ली जान


READ MORE

बेगूसराय में मामूली जमीनी विवाद में एक कलयुगी भाई ने अपने ही चचेरे भाई की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी. अपनी भाभी एवं भतीजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घयालों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.घटना तेघरा थाना क्षेत्र के अंबा की है.  जानकारी के अनुसार मृतक सीताराम पंडित एवं आरोपी राकेश पंडित का कई महीनों से एक जमीन और पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था जिसका पंचायती के द्वारा समाधान भी किया गया था.


बीती रात जब सीता राम पंडित अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठा हुआ था उसी समय राकेश पंडित एवं मुकेश पंडित वहां पहुंचे और सीताराम पंडित एवं उसकी पत्नी एवं बच्ची को लोहे के सरिया से पीटने लगा, जिससे सीताराम पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

फिलहाल आरोपी मौके से फरार हैं. पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-I3FEzJQ6sI/story01.htm

No comments:

Post a Comment