READ MORE
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सभी 50128 मतदान केंद्रों पर वोटर वैरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा. गुजरात चुनाव में पहली बार चुनाव आयोग वोटिंग के लिए वीवीपैट का इस्तमाल कर रही है, चुनाव आयोग के मुताबिक़ ईवीएम से वोटिंग का ये सबसे पारदर्शी तरीक़ा है.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी बी स्वाइन ने पत्रकारों को बताया कि गोवा के बाद गुजरात दूसरा राज्य होगा, जहां विधानसभा चुनावों में वीवीपीएटी प्रणाली का इस्तेमाल होगा. गुजरात के मतदाता वीवीपीएटी से परिचित नहीं हैं, इसलिए चुनाव आयोग वहां जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा. चुनाव आयोग का दावा है कि वीवीपैट एक ऐसा सिस्टम है जो कि पूरी तरह से पारदर्शी है.
स्वाइन ने कहा, ‘आगामी विधानसभा चुनावों में हम वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल करेंगे. ये मशीन सभी 50 हजार 128 मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे. हम सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाएंगे, राजनीतिक दलों और प्रेस के सदस्यों को प्रस्तुति देंगे. उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में मतदाताओं के लिए हम एक वाहन में मतदान केंद्र लगाकर उनके समक्ष प्रस्तुति देंगे. उन्होंने कहा कि इतनी संख्या में वीवीपीएटी मशीनों की व्यवस्था करना समस्या नहीं होगी क्योंकि राज्य में काफी संख्या में मशीन आ गई है, जबकि शेष खेप जल्द ही पहुंचने वाली है.
No comments:
Post a Comment