READ MORE
मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर शुक्रवार को मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए. इस हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीक के केईएम (KEM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मुंबई के परेल-एलफिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले एक फुटओवर ब्रिज पर हुआ. इस घटना के बाद ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों का भी जमकर गुस्सा फूटा है.बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मुंबई के लोग सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की जगह पर हमें ये मिलता है. इसके साथ ही अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए कहा,”कमजोर संरचना और अनियंत्रित भीड़, ये टाइम बम जैसा है.”
Mumbai…ur killing me. For a city that pays the highest tax, this is what v get in the name of basic infrastructure? Shame. Condolences.
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) September 29, 2017
Weak infra + Overcrowded bridges/Places = Ticking Time Bombs.. Wake up!! This is not the price to pay to learn a lesson #Elphinstone
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) September 29, 2017
वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा,”मेरी संवेदनाएं सभी दुर्भाग्यपूर्ण पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है.”
Did that just happen? Deeply saddened hearing about the #ElphinstoneStampede My condolences with the unfortunate victims and their families.
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 29, 2017
वहीं फरहान अख्तर ने इस घटना पर भारी संवेदना जताई.
Heart goes out to all affected by the stampede at #Elphinstone. It’s unbearably sad seriously disturbing. #Mumbai
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) September 29, 2017
अभीनेत्री गौहर खान ने इस घटना को हृदय विदारक कहा है. जबकि अर्जुन कपूर ने लिखा की मुंबई की सभी अधिकारियों को स्वयं पर नजर रखने की जरूरत है. वो हमेशा मुंबई के लोगो पर ही निर्भर रहते हैं कि वो हर परेशानी झेल लेंगे.’
Heartbroken 💔💔💔💔 mumbai!!!! Jaago leaders ..
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) September 29, 2017
Mumbai authorities need to take a hard long look at themselves…they always rely on mumbaikars to pull thru everything #elphinstonestampede
— Arjun Kapoor (@arjunk26) September 29, 2017
सचिन तेंद्लकर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि इस घटना से काफी आहत हुए हैं. लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Deeply disturbed by the #ElphinstoneStampede. Commuter safety infrastructure should be top priority. Praying for the victims.
— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 29, 2017
ये भी पढ़ेंः
रेलवे! कुछ तो शर्म करो… अपना दोष बरसात पर कैसे डाल सकते हो?
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/470-people-dies-in-shock-after-cm-j-jayalalithaa-death-claims-aiadmk-1520068.html
No comments:
Post a Comment