Saturday, 30 September 2017

16 लाख रूपये के नकली नोटों सहित पांच ​गिरफ्तार


READ MORE

अमरोहा के थाना हसनपुर में पुलिस द्वारा करीब 16 लाख की नकली नोट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नकली नोट बनाने के उपकरण सहित कुछ विदेशी मुद्रा भी मिली है. पकड़े गये लोगों में से एक व्यक्ति जम्मू कश्मीर का रहने वाला है.पुलिस महानिदेशक कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मुरादाबाद का पंकज सैनी, बांदीपुर (जम्मू व कश्मीर) का मुस्ताक अहमद खान, अमरोहा का नीरज सैनी, गजेंद्र सैनी तथा कानपुर देहात जिले का प्रवीन कुमार शामिल है. इनके पास से पुलिस को पन्द्रह लाख 13 हजार 750 रूपये के नकली नोट, एक लाख के अधबने नकली नोट मिले है. इसके साथ अमेरिकी डालर, क्याटा, मलेशिया करेंसी, थाई करेंसी भी बरामद किये गये हैं.


उन्होंने बताया कि नोट छापने का कागज, स्हायी, कम्प्यूटर, प्रिन्टर, माउस, की-बोर्ड इण्टरनेट राउटर, लैपटाप, पावर केबल, चार्जर, एक्सटेंशन, कैंची कागज के बण्डल, पैन कार्ड, परिचय पत्र, डेबिट कार्ड, पासपोर्ट आदि बरामद किये है. गिरोह के एक सदस्य गजेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कई बार बैंकाक व मलेशिया जा चुका है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/nepali-muslim-guy-indian-army-baramullah-attack-518387.html

No comments:

Post a Comment