READ MORE
गायिका माइली साइरस ने पिछले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान कहा था कि अगर डोनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बन गए तो वो देश छोड़कर चली जाएंगी. लेकिन अब माइली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो वह राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की वजह से अमेरिका नहीं छोड़ने जा रही हैं.बल्कि वह तब तक उनके खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी, जब तक उनके पास यह मंच है.’रेकिंग बॉल’ गीत की गायिका माइली ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कहा था कि अगर ट्रंप ऑफिस संभालते हैं, तो वह देश छोड़ देंगी.
लेकिन अब उन्होंने कहा कि वह अमेरिका छोड़कर कभी नहीं जाएंगी, जब तक उनक पास आवाज उठाने के लिए मंच है.
एनएमई पत्रिका के नए अंक में उन्होंने कहा, “मैं देश नहीं छोड़ रही हूं. मैं बिल्कुल भी देश नहीं छोड़ रही हूं, यह बेवकूफी होगी.”उन्होंने कहा, “क्योंकि मेरे देश छोड़ने पर तरह-तरह की बातें की जातीं। मुझे लगता है कि मुझे अपने देश से कहने के लिए एक अच्छी चीज मिल गई है.”
24 वर्षीय मशहूर गायिका ने माना उनकी टिप्पणी के बाद से उन्हें रोजाना प्रतिक्रिया मिल रही है.
उन्होंने कहा, “मुझ पर विश्वास कीजिए, मैं अपने इंस्टग्राम पर रोजाना सुनती हूं कि ‘अगर आप देश छोड़ना चाहती हैं तो चली जाइए! आप कब छोड़ रही हैं? ठीक है, लेकिन इससे कुछ भी अच्छा नहीं होने वाला है”
माइली एक कामयाब सिंगर होने के साथ साथ एक अच्छी अदाकारा भी हैं. उनकी टीवी सीरीज हाना मोन्टाना ने उन्हें पूरी दुनिया में पहचान दिलाई थी और वो एक टीन आइडल बन गई थीं.
No comments:
Post a Comment