READ MORE
पीएम मोदी जहां देश में युवा नेतृत्व को बढ़ाने की बात कर रहे हैं, वहीं गुजरात में उन्ही की पार्टी के विधायक 80 साल पार होने के बाद भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. गुजरात में 81 वर्षीय भाजपा विधायक नरोत्तम पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव में खड़े नहीं होने के अपने पुराने रुख से पलटी मार दी.पटेल ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए फिर से चुनावी मैदान में उतरने का इरादा जाहिर किया है. पटेल सूरत के उधाना सीट से विधायक हैं. उन्होंने इस साल अप्रैल में ऐलान किया था कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं.
बहरहाल, पटेल ने शाह के उस हालिया बयान का हवाला दिया जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि भाजपा में 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक का कोई नियम नहीं है. पटेल ने कहा, ‘यह सच है कि मैंने अप्रैल महीने में कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. मैंने यह फैसला किया था क्योंकि मेरी पार्टी ने कहा था कि 75 साल के नेताओं का चुनाव नहीं लड़ना वांछनीय है.’
Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-16471175.html
No comments:
Post a Comment