Friday, 29 September 2017

यशवंत सिन्हा का पलटवार, 'जेटली नहीं है चुने हुए नेता'


READ MORE

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को अरुण जेटली पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सरकार को मुद्दे से भटकने नहीं देंगे और जब तक सरकार जवाब नहीं देती तब तक वह सवाल करते रहेंगे.यशवंत सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी को लागू करने का तरीका तो गलत था ही लेकिन अब जो नतीजे आ रहे हैं उससे यह भी साबित हो गया है कि यह पूरी योजना ही गलत थी. यशवंत सिन्हा ने कहा कि अरुण जेटली को उनके कार्यकाल के बारे में पूछने की बजाए अपने कार्यकाल को लेकर जवाब देना चाहिए.


यशवंत सिन्हा ने काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर चोट करते हुए कहा कि काले धन को लेकर स्विस बैंक की जो 700 लोगों की लिस्ट भारत को मिली थी उस पर क्या हुआ? पनामा पेपर्स पर कोई जांच क्यों नहीं की गई?


यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि अरुण जेटली लोकसभा में चुनकर नहीं आए हैं इसलिए वह लोगों का दर्द नहीं समझ सकते. एक चुना हुआ प्रतिनिधि ही लोगों का दर्द समझ सकता है.इससे पहले शुक्रवार को अरुण जेटली ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह 80 साल की उम्र में नौकरी तलाश रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने 12 साल की सर्विस रहते हुए आईएएस की नौकरी छोड़ दी थी ऐसे लोग नौकरी नहीं ढूंढा करते.


ये भी पढ़ें


80 साल की उम्र में नौकरी चाहते हैं सिन्हा: जेटली
वित्तमंत्री के तौर पर सिन्हा का कार्यकाल बदतर था- जेटली
पीएम ने गरीबी करीब से देखी, वित्त मंत्री आपको भी दिखाएंगे- यशवंत सिन्हा


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-I3FEzJQ6sI/story01.htm

No comments:

Post a Comment