READ MORE
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की राजमार्ग परियोजनाओं में अगले चार साल में 50 करोड़ मानव दिवस रोजगार अवसरों का सृजन होगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आज एक बयान में यह जानकारी दी.बयान में कहा गया है कि एनएचएआई की मौजूदा और लक्षित परियोजनाओं से अगले चार साल में मौसम आधार पर 50 करोड़ मानव दिवसों के रोजगार के अवसर पैदा होंगे. एनएचएआई का अगले चार साल में 50,000 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण का लक्ष्य है.
बयान में कहा गया है कि इसका आशय है कि 2018 से 2022 तक औसतन सालाना 12.5 करोड़ मानवदिवसों का रोजगार उपलब्ध होगा. इसमें से एक करोड़ पेशेवर मानव दिवस, 3.5 करोड़ कुशल श्रम मानव दिवस और 8 करोड़ अर्द्ध कुशल और अकुशल मानव दिवस शामिल होंगे.
इस समय एनएचएआई की करीब 282 परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इसके तहत 20,000 किलोमीटर के राजमार्ग क्रियान्वयन के स्तर पर हैं.
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/ragpicker-lady-finds-a-bag-full-of-rs-1000-notes-worth-rs-52000-in-pune-1509009.html
No comments:
Post a Comment