Thursday, 28 September 2017

यशवंत सिन्हा ‘अर्थशास्त्री’ नहीं, ‘अनर्थशास्त्री’- भाजपा नेता


READ MORE

भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के आलोचना भरे बयानों के लिए उन्हें आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके सिन्हा ‘‘अर्थशास्त्री नहीं, अनर्थशास्त्री हैं’’.मस्त ने सिन्हा की ओर से अचानक की गई इस आलोचना के पीछे की मंशा पर संदेह जताया और कहा, ‘‘किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं, बल्कि इस बात पर विचार करना चाहिए वह ऐसा क्यों कह रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिन्हा को दुख किसी और बात का है, लेकिन बोल कुछ और रहे हैं.’’


मस्त ने दावा किया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे सिन्हा ने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया और उन्होंने उस वक्त ‘अर्थमंत्री’ की तरह नहीं बल्कि ‘अनर्थमंत्री’ की तरह काम किया. भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ये अर्थशास्त्री नहीं, अनर्थशास्त्री हैं और जब ये देश के मंत्री थे तो इन्होंने अर्थमंत्री की तरह नहीं, अनर्थमंत्री की तरह काम किया.’’


जब सिन्हा के बेटे और मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा की ओर से सरकार का बचाव किए जाने के बारे में मस्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जिन चीजों पर घर में चर्चा करनी चाहिए थी, उसके बारे में वे सरेआम बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह अजीब बात है कि पिता और पुत्र अखबारों एवं लेखों के जरिए एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं, जबकि उन्हें घर में चाय पर चर्चा के दौरान इन मुद्दों पर निजी तौर पर बातचीत करनी चाहिए थी.’’इन्हें भी पढ़ेंः
इकोनॉमी को लेकर आमने सामने हुए बाप-बेटे, अब यशवंत ने कही ये बातें
यशवंत सिन्हा के बाद एमपी के वित्त मंत्री बोले, ‘जीएसटी से धीमी हुई अर्थव्यवस्था’


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-16471175.html

No comments:

Post a Comment