Thursday, 28 September 2017

मैकडॉनल्ड के जोकर जैसे विलेन की वजह से रूस में बैन हो सकती है ये फिल्म


READ MORE

हॉलीवुड फिल्म ‘इट’ पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ये फिल्म 7 सितंबर को रूस में भी रिलीज हुई है लेकिन अब रूस में बर्गर बेचने वाली एक फ्रैंचाइजी बर्गर किंग ने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है.बर्गर किंग ने रूस की एंटी मोनोपॉली सर्विस को एक शिकायत दी है जिसमें कहा गया है कि ‘इट’ के विलेन पैनीवाइस की शक्ल मैकडोनल्ड के मशहूर जोकर रोनाल्ड मैकडोनल्ड से मिलती है और इस वजह से मैकडोनल्ड को बेवजह में प्रचार हासिल हो रहा है.


मैकडोनल्ड के रेस्त्रां के बाहर अक्सर एक जोकर दिखाई देता है. इस काल्पनिक जोकर का नाम रोनाल्ड मैकडोनल्ड है. बर्गर किंग रशिया का कहना है कि मैकडोनल्ड के मस्कट और ‘इट’ फिल्म के खलनायक पैनीवाइस की शक्ल और कलर स्कीम में काफी समानताएं और फिल्म में जिन गुब्बारों का इस्तेमाल पैनीवाइस बच्चों को लुभाने के लिए करता है वो भी एक जैसे हैं.


फिलहाल रूस की एफएएस इस मामले की जांच कर रही है और इसके नतीजों के बाद ही फिल्म पर बैन लगाने की मांग पर विचार किया जाएगा. स्टीफन किंग की किताब पर आधारित ये फिल्म रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब इसके सीक्वल का भी ऐलान हो चुका है.सीक्वल की घोषणा के मुताबिक फिल्म का दूसरा भाग 6 सितंबर 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा.


यह भी पढ़ें


कपिल देव के टेस्ट में पास हो जाते रणवीर तो आज एक्टर नहीं क्रिकेटर होते

No comments:

Post a Comment