READ MORE
रशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने ललित कला अकादमी के प्रशासक और प्रमुख सीएस कृष्ण सेट्टी को मानद सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया.यह सम्मान एकेडमी की ओर से उसकी 260वीं सालगिरह के अवसर पर प्रदान किया गया. दुनिया भर में केवल 84 व्यक्तियों को इस सम्मान से नवाज़ा गया है. फ्रांस की राजकुमारी चेनटल, बान की-मून और जुबिन मेहता जैसी हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है.
रशियन एकेडमी के 260 साल के इतिहास में पद्म विभूषण सतीश गुजराल और ओपी शर्मा के बाद सेट्टी तीसरे भारतीय कलाकार हैं जिन्हें यह सम्मान से मिला है. मानद सदस्यों को विश्व संस्कृति और कला के उत्कृष्ट लोगों में से चुना जाता है.
सेट्टी ने कहा कि रूस भारत का सबसे पुराना मित्र और सहयोगी है. अपनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत के साथ, विश्व संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है. यह केवल मेरा सम्मान नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का भी है.19 सितम्बर को मास्को के इंटरनेशनल फ़ोरम ऑन कल्चर में मुख्य भाषण देने और 21 सितम्बर को अकादमी की 260वी जनरल असेंबली को सम्बोधित करने के लिए बुलाया गया है.
No comments:
Post a Comment