Friday, 29 September 2017

एमसीडी स्कूल की कक्षाएं चल रही थीं किराए पर, जांच के आदेश


READ MORE

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली में एक एमसीडी स्कूल की कक्षाओं को रात में कथित तौर पर किराए पर दिए जाने के मामले में आज जांच का आदेश दे दिया. इसके साथ ही सरकार ने अधिकारियों को सभी स्कूलों की जांच करने को कहा.उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव एम एम कुट्टी को दिल्ली नगर निगम के जरिए जांच कराने को कहा. सिसोदिया ने कल रात पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक स्कूल में छापा मारा था. वहां उन्होंने देखा कि स्कूल के गार्ड ने कक्षाओं को रात में किराए पर दे दिया था तथा दो लोग वहां अवैध रूप से मौजूद थे और खाना बना रहे थे. इसके बाद उन्होंने जांच का आदेश दे दिया.


सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय को सभी स्कूलों की जांच तथा सुरक्षाकर्मियों की पुलिस जांच कराने को कहा ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हों. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता. सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना है कि कुछ अन्य स्कूलों में भी ऐसा हो रहा है.


इन्हें भी पढ़ेंःदिल्ली के 90 स्कूलों ने लौटाए ज्यादा फीस के 60 करोड़ रुपये


दिल्ली मंत्रिमंडल ने दी 15000 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पक्की करने को मंजूरी


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/supreme-court-bans-entry-of-firecrackers-in-ncr-for-dussehra-and-diwali-1106466.html

No comments:

Post a Comment