Friday, 29 September 2017

सामने आया एक और फर्जी 'बाबा', संतान सुख के नाम पर किया रेप


READ MORE

बाबाओं का अपनी ही महिला भक्तों की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने का सिलसिला थम नहीं रहा है. फलहारी बाबा के बाद एक और बाबा ने महिला के साथ बलात्कार किया है. ये आरोपी जयपुर के प्रतापनगर में शनि मंदिर का पुजारी बाबा नारायण दास है.नारायणदास ने संतान पैदा करने के मंत्र के नाम पर दुष्कर्म किया. पीड़िता और उसका पति लंबे समय से बाबा में आस्था रखते थे. उनकी संतान नहीं थी. बाबा ने पीड़िता के पति को झांसे में लिया और कहा कि उसके पास संतान पैदा करने का अचूक मंत्र है. झांसे में आकर पति अपनी ही पत्नी को बाबा के घर लेकर पहुंचा.


बाबा ने पति को पत्नी को कुछ देर के लिए छोड़कर जाने को कहा. उसने अपने घर पर पीड़िता के साथ मंगलवार रात को बलात्कार किया. पीड़िता बाबा के घर से सीधे प्रतापनगर थाने पहुंची. पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को केस दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के सामने आरोपी ने जुर्म भी कबूल कर लिया.


गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद देशभर में बाबाओं के असली चेहरे उजागर हो रहे हैं. बाबाओं के रुतबे के डर से अब तक केस दर्ज कराने से कतराने वाली पीड़ित महिलाएं, अब बाबाओं का चेहरा बेनकाब करने और सजा दिलाने के लिए आगे आ रही हैं.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/manohar-parrikar-on-rahul-gandhis-dalali-statement-520233.html

No comments:

Post a Comment