Friday, 29 September 2017

इस तरह फिर पुलिस को चकमा दे गई हनीप्रीत!


READ MORE

हनीप्रीत हरियाणा और राजस्थान पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है. हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस एक बार फिर खाली हाथ लौटी. हरियाणा पुलिस को सूचना मिली थी कि हनीप्रीत राजस्थान के बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के जगदेवाला गांव में एक घर पर छिपी है. ये एक किसान का घर है. पुलिस ने यहां छापा मारा, गांव की नाकेबंदी भी की, लेकिन हनीप्रीत नहीं मिली. आस-पास के इलाके में तलाशने के बाद टीम लौट गई.हनीप्रीत हरियाणा पुलिस के लिए ‘मैं डाल-डाल तूं पात-पात’ साबित हो रही है. खुफिया एजेंसियों ने हनीप्रीत के छुपे होने की अब तक जितनी सूचनाएं दीं, उसमें से कई गलत साबित हुईं तो कई जगह सामने आया कि पुलिस के पहुंचने से पहले हनीप्रीत निकल गई. अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज करते वक्त दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हनीप्रीत के वकील से पूछा था कि वे है कहां, देश जानना चाहता है और सरेंडर क्यों नहीं कर रही हैं.


अब सवाल ये कि हनीप्रीत की मदद कौन कर रहा है. क्या हरियाणा पुलिस में कोई भेदिया छुपा है जो पुलिस के छापे की सूचना हनीप्रीत तक पहले ही लीक कर रहा है. हरियाणा पुलिस को सबसे पहले खुफिया सूचना मिली कि हनीप्रीत उदयपुर में छुपी है. उदयपुर में एक मॉल में उसकी लोकेशन भी मिली. लेकिन पुलिस पहुंची तब तक वो फरार हो गई.


पुलिस ने उदयपुर के डेरा इंचार्ज प्रदीप गोयल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि हनीप्रीत देश छोड़कर नेपाल जा चुकी है. फिर नेपाल पुलिस को सूचना दी गई. नेपाल पुलिस ने नेपाल में कई दिन हनीप्रीत की तलाश में सड़कों पर पेट्रोलिगं की. कई जगह छापे भी मारे, लेकिन हनीप्रीत नहीं मिली.हनुमानगढ़ से गिरफ्तार गुरमीत राम रहीम के गनमेन ओम बुढ़ायिना ने हनीप्रीत की लोकेशन पुलिस को गंगानगर के गुरसर मोडिया बताई. गुरसर मोडिया में गुरमीत राम रहीम का पैतृक घर है और डेरा भी. यहां डेरा का एक बालिका आवासीय स्कूल भी है.


सूचना मिली कि वे डेरा के इसी गर्ल्स हॉस्टल में छुपी है. लेकिन यहां भी छापेमारी में हनीप्रीत नहीं मिली. फिर आस-पास के गांवों में छुपे होने की आंशका में पुलिस टीमें भेजी गईं, वे भी खाली हाथ लौटीं. अब सवाल ये है कि हनीप्रीत क्या हिंदुस्तान में ही छुपी है और अगर हां तो उसे शरण कौन दो रहा है.


ये भी पढ़ें:


हनीप्रीत के बारे में उनके मामा ने खोले ये राज


हनीप्रीत का पता बताने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम


हनीप्रीत की ‘बेटी’ से ‘बेबी’ बनने की कहानी


राम रहीम के डेरे में खेला गया था बिग बॉस, हनीप्रीत रही थी विजेता


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/manohar-parrikar-on-rahul-gandhis-dalali-statement-520233.html

No comments:

Post a Comment