Saturday, 30 September 2017

भगदड़ में मारे गए लोगों के शवों पर नंबर चिपकाने को लेकर डॉक्टर की पिटाई


READ MORE

एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर कल मची भगदड़ में मारे गए लोगों के शवों पर सीरियल नंबर चिपकाने के केईएम अस्पताल के कदम से नाराज दो लोगों ने शनिवार को अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर की पिटाई कर दी.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम हुई जब शिवसेना के कार्यकर्ता माने जा रहे दोनों व्यक्तियों ने केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के प्रमुख की पिटाई कर दी.


उन्होंने कहा, ‘दोनों शख्स डॉ. हरि पाठक के केबिन में घुस गए और उनकी पिटाई कर दी. एक आरोपी अपने साथ स्केच पेन लेकर आया था और उसने पाठक के माथे पर कोई नंबर लिखने की कोशिश की.’ अधिकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पांच अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है.


उन्होंने कहा, ‘हमने एक आरोपी के पास से शिवसेना का सदस्यता पहचान-पत्र बरामद किया है.’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 353, 323, 143, 145 और 149 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.भगदड़ में मारे गए लोगों के शव पर नंबर चिपकाने को लेकर केईएम अस्पताल के अधिकारियों की काफी आलोचना हो रही है.

No comments:

Post a Comment