READ MORE
अपनी मैगजीन ‘प्लेबॉय’ की वजह से सुर्खियों में रहने वाले ह्यू हेफनर का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. हेफनर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1952 में बतौर कॉपी एडिटर की थी. लेकिन सिर्फ 5 डॉलर (327 रुपए) का इंक्रीमेंट ना मिलने के कारण उन्होंने वो नौकरी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने अपना काम शुरू करने की सोची और बैंक से 600 डॉलर का लोन लिया.बैंक का लोन भी काफी नहीं लगा तो उन्होंने 45 इन्वेस्टर से करीब आठ हजार डॉलर जमा किए. इनमें एक हजार डॉलर उनकी मां के थे. क्योंकि उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा था. ये सारी रकम प्लेबॉय को लॉन्च करने के लिए इकट्ठा की जा रही थी. लेकिन इसका नाम शुरुआत में स्टैग पार्टी रखा गया था.
American Icon and Playboy Founder, Hugh M. Hefner passed away today. He was 91. #RIPHef
A post shared by Playboy (@playboy) on Sep 27, 2017 at 8:16pm PDT
इस मैगजीन की पहली कॉपी साल 1953 में छपी थी. इसमें मर्लिन मुनरो के साल 1949 में हुए एक न्यूड कैलेंडर शूट की तस्वीरें छपी थीं. हेफनर की मैगजीन की पहली ही कॉपी ने तहलका मचा दिया था. इसकी करीब 50 हजार कॉपियां बिकी थीं.
मैगजीन की शुरुआत अच्छी रही लेकिन इसकी एक अडल्ट मैगजीन वाली छवि बन गई थी. साल 1963 में ऑब्सीन लिट्रेचर को बढ़ावा देने के आरोप में हेफनर को गिरफ्तार भी किया था.
A post shared by Playboy (@playboy) on Sep 26, 2017 at 9:30am PDT
मैगजीन के अलावा उन्होंने टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया था. साल 2009 में फिल्म रेजी के लिए उन्हें ‘वर्स्ट सपोर्टिंग एक्टर’ का अवॉर्ड मिला था. Brigitte Berman ने हेफनर पर एक डॉक्युमेंट्री भी बनाई थी. ये डॉक्युमेंट्री फिल्म ह्यू हेफनर:प्लेब्वॉय, एक्टिविस्ट और रिबेल नाम से आई थी.
हेफनर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह असल जिंदगी में किसी कैसेनोवा से कम नहीं थे. एक समय वह एक साथ सात महिलाओं के डेट कर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने ब्रांदे रॉड्रिक, इजाबेला सेंट जेम्स, टीना मैरी, जॉर्डन होली मेडिसन, ब्रिजेट, केंड्रा विल्किन्सन को भी डेट किया था. इसके आलावा एक बार उन्होंने दो जुड़वा बहनों को भी डेट किया था. ये रिश्ता साल 2010 में खत्म हुआ. इस बीच 11 साल अलग रहने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कोनार्ड से तलाक लेने का फैसला किया.
A post shared by Playboy (@playboy) on Sep 7, 2017 at 2:49pm PDT
साल 2012 में उन्होंने अनाउंस किया उनका सबसे छोटा बेटा कूपर उनकी मैगजीन प्लेबॉय को संभालेगा. तब से वह मैगजीन के कामकाज से दूर रहने लगे.
No comments:
Post a Comment