Friday, 29 September 2017

मैं मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार नहीं : दिग्विजय सिंह


READ MORE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा इस बात का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा. लेकिन मै उन संभावित उम्मीदवारों में शामिल नहीं हूं. दशहरे पर 3,300 किलोमीटर लम्बी नर्मदा परिक्रमा शुरू करने के दो दिन पहले कल शाम यहां संवाददाताओं से यह बात दिग्विजय सिंह ने कही.इससे पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश के अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने का समर्थन कर चुके हैं. इससे सूबे में सियासी हलचल तेज हो गयी है.


70 वर्षीय दिग्विजय ने कहा कि वह दशहरे से नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करने जा रहें है, जो निजी व धार्मिक है. वह इस दौरान व्यक्तिगत रूप से ट्वीट भी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सैकड़ों करोड़ रूपये ‘नमामि देवी नर्मदा यात्रा’ प्रचार में फूंके थे. इसमें कई कलाकारों को बुलाया गया था और 6 करोड़ पौधे नर्मदा नदी के किनारे लगाने का दावा किया गया था.उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके द्वारा लगाये गये पौधे की गिनती करने नहीं जा रहा हूं.’’


मालूम हो कि 6 माह तक चलने वाली दिग्विजय की ये नर्मदा परिक्रमा मध्यप्रदेश की 110 विधानसभा सीटों और गुजरात विधानसभा की 20 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा में वह प्रतिदिन 20 किलोमीटर पैदल चलेंगे.इन्हें भी पढ़ेंः


पोल खोलने भाजपा का एक मंत्री दूसरे के खिलाफ दस्तावेज देता है: दिग्विजय


दिग्गी बोले, दीनदयाल की सोच से पीएम मोदी प्रभावित नहीं


 


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/manohar-parrikar-on-rahul-gandhis-dalali-statement-520233.html

No comments:

Post a Comment