Saturday, 30 September 2017

राज ठाकरे की धमकी- मुंबई में बुलेट ट्रेन की एक ईंट नहीं रखने देंगे


READ MORE

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा. रेलवे स्टेशन का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा. मोदी गुजरात में बुलेट ट्रेन बनवाएं. मुंबई में बुलेट ट्रेन की एक ईंट नहीं रखने देंगे.राज ठाकरे ने कहा, नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर ही सत्ता में आए. सुरेश प्रभु अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन इन लोगों की गलतियों की वजह से उन्हें निकाला गया. शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा, वह सरकार में बैठकर क्या कर रही है. अगर बीजेपी काम करने नहीं दे रही है तो वह सरकार से बाहर क्यों नहीं चली जा रही?


राज ने कहा, मुंबई की वाट लगा रखी है. पहनने को कपड़े नहीं हैं और दुनिया खरीदने चले हैं. अपने देश को दुश्मन की जरूरत नहीं है. हम खुद ही अपने लोगों को मार रहे हैं. इतने लोग रेलवे हादसे में मरते हैं. लेकिन, उन्हें स्टेशन का नाम बदलने से टाइम मिले तो वह कुछ करें. ये लोग ढोंगी हैं.


उन्होंने कहा, मैं 5 अक्टूबर को चर्चगेट से मोर्चा निकालना वाला हूं. वहां प्रशासन से सवाल पूछने वाला हूं. मुंबई में पहली बार बारिश नहीं हुई. नरेंद्र मोदी का स्मार्ट सिटी ऐसा ही है? पीयूष गोयल से अच्छे हमारे यहां के लोग हैं.राज ने एक बार फिर बाहरी लोगों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, जब तक बाहरी लोगों को रोका नहीं जाएगा, ऐसे हादसे होते रहेंगे. इस शहर में चलने के लिए जगह नहीं है. किरीट सोमैय्या विपक्ष में रहते वक्त प्लेटफॉर्म की ऊंचाई नापता था. पिछले तीन साल से वह चुप क्यों है?


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/470-people-dies-in-shock-after-cm-j-jayalalithaa-death-claims-aiadmk-1520068.html

No comments:

Post a Comment