READ MORE
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को दशहरा के पावन पर्व पर राज्य के लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करने की अपील की.पर्रिकर ने ट्वीट किया, आईए हम बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को गोवा को साफ रखने का एक कदम उठाते हुए मनाएं. अपना शॉपिंग बैग साथ लेकर चलें और प्लास्टिक के प्रयोग से बचें.
Let us applaud a feat of good over immorality by holding a tiny step towards a purify Goa, lift your possess selling bag equivocate regulating plastic
— Manohar Parrikar (@manoharparrikar) September 30, 2017
विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है. इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था. इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-I3FEzJQ6sI/story01.htm
No comments:
Post a Comment