Friday, 29 September 2017

एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज हादसा : टि्वटर पर फूटा लोगों का गुस्सा


READ MORE

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार को भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई. घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट की अफवाह फैलने के बाद वहां भगदड़ मच गई. मौके पर राहत दल पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीक के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.भगदड़ सुबह 10.46 बजे हुई. इसके बाद कुछ लोग रेलिंग पर चढ़ गए और कुछ लोग ब्रिज के दूसरे किनारे की ओर रेलिंग पर लटक गए. इस घटना के बाद ट्विटर पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है. सरकार और रेलवे प्रशासन की खिचाई करते लोग लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है.


स्थानीय लोग पहले भी ब्रिज की बिगड़ी हालत को लेकर प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने इनपर ध्यान नहीं दिया.


ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट किया,” आपने पत्रकारों द्वारा दिए गए चेतावनी को नजरंदाज किया है. लोगों की मौत और ब्रिज की बिगड़ी हालत के लिए सरकार जिम्मेदार है.”




एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया,” ये हमेशा की समस्या है. रोजाना ब्रिज को पार करने में 15 मिनट लगते हैं.”




ट्विटर पर एक यूजर शिवम भट्ट ने रेलवे मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा,”रेलवे मंत्रालय ने हमेशा ऐसे शिकायतों को नजरंदाज किया है.”




एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज की बिगड़ी हालात को लेकर लोग लगातार सरकार को निशाना बना रहे हैं.एक यूजर ने ट्विटर पर ब्रिज के अपने अनुभव को सांझा करते हुए लिखा,” मैं रोजाना इस ब्रिज से गुजरता हूं. ब्रिज को मरम्मत की जरूरत है.”




एक अन्य यूजर ने केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन परियोजना पर निशाना साधते हुए लिखा,” अगर आप लोकल ट्रेन की देख-भाल नहीं कर सकते, तो आप मुंबई वालों को बुलेट ट्रेन देने का सपना कैसे देख सकते हैं.”




हाल ही में मुंबई सरकार एलफिंस्टन रोड स्टेशन का नाम बदलकर ‘प्रभादेवी’ करने की योजना बना रही थी. इसपर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए पोस्ट किया, ‘सरकार एलफिंस्टन का नाम प्रभादेवी रख रही थी, शायद इसे भगदड़ होने से रूक जाता.’




इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री विनोद तावड़े ने मृतकों के परिवार वालों के लिए 5 लाख रुपये वहीं घायलों के लिए इलाज का खर्च देने की घोषणा की. इसपर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जिस तेजी से सरकार मुआवजे की घोषणा करती है, उसी तेजी से पुल की मरम्मत कर देती, तो दो दर्जन जानें बच जाती.’




ये भी पढे़ं


मुंबई LIVE: एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़, 22 मरे
कोई चीखता रहा, तो किसी का घुट गया दम, देखें मुंबई हादसे की दर्दनाक तस्‍वीरें..


No comments:

Post a Comment