READ MORE
रिचा चड्ढा और कल्कि केकलां की फिल्म ‘जिया और जिया’ अगले महीने 27 तारीख को रिलीज हो रही है. ये फिल्म दो ऐसी लड़कियों की कहानी है जो अलग अलग जगहों से हैं. जिनकी जिंदगी की कहानी भी अलग अलग है लेकिन दोनों ही स्वीडन घूमने जा रही है और दोनों का नाम भी जिया ही है.ये फिल्म स्वीडन में ही फिल्माइ गई है जिसमें इन दोनों की यात्रा को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी के मुताबिक जिंदगी भले ही कितनी छोटी हो लेकिन इरादे हमेशा बड़े होने चाहिए.
अक्सर फिल्मों में उन पुरुषों की कहानी तो दिखाई जाती है जो लड़क्कपन छोड़कर परिपक्वता की तरफ बढ़ रहे होते है. लेकिन ऐसा कम ही होता है जब इस तरह की कहानी लड़कियों पर आधारित होती है लेकिन ‘जिया और जिया’ इसी दिशा में उठाया गया कदम है.
फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का तो है ही साथ ही जिंदगी से जुड़े कुछ गंभीर सवालों को भी उठाया गया है. फिल्म का निर्देशन हॉवर्ड रोसमेयर ने किया है. फिल्म में रिचा चड्ढा और कल्कि केकलां को एक साथ देखना एक शानदार अनुभव होगा.
No comments:
Post a Comment