Thursday, 28 September 2017

वार्मर मशीन में जलने से घायल नवजात बच्ची की मौत


READ MORE

पुणेः महाराष्ट्र में पुणे के एक अस्पताल में ‘‘वार्मर’’ मशीन के अत्यधिक गर्म होने से जख्मी नवजात शिशु की गुरुवार सुबह मौत हो गयी. पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारी और एक डाक्टर के खिलाफ लापहवाही का एक मामला दर्ज किया है. इसके अलावा उस मशीन को भी आगे की जांच के लिए फारेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है.


नवजात शिशु को वार्मर मशीन में रखा गया था और मशीन के अत्यधिक गर्म होने के कारण बच्ची 80 प्रतिशत तक जल गयी. इस संबंध में पुलिस ने मंगलवार को डा गौरव चोपाडे तथा वात्सल्य अस्पताल के अन्य कर्मचारी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची की आज तड़के मौत हो गयी.


उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच से खुलासा हुआ है कि शार्ट सर्किट के कारण मशीन ज्यादा गर्म हो गयी थी. गडबडी के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मशीन को फारेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया है.


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-16471175.html

No comments:

Post a Comment