READ MORE
अंबाला छावनी से करीब 25 किलोमीटर दूर बराड़ा कस्बे में दशहरे के मौके पर रावण का 40 क्विंटल भारी और 210 फुट ऊंचा पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाला पुतला जलाया जाएगा.यह पुतला बराड़ा राम लीला क्लब द्वारा जलाया जायेगा. बराड़ा राम लीला क्लब ने वर्ष 1987 से पुतला दहन करना शुरू किया था. पहले साल क्लब ने 20 फुट ऊंचा पुतला दहन किया था और तब से वह हर वर्ष इसकी ऊंचाई बढा रहा है.
क्लब के प्रमुख तेजेंद्र चौहान ने आज कहा, ‘‘हमारे द्वारा बनाए गए पुतलों ने पांच अलग-अलग मौकों पर ‘लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकाडर्स’ में जगह बनाई है. ’’ हालांकि निर्माण लागत बढ़ने के कारण इस साल पुतले की ऊंचाई नहीं बढाई गई.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर 25 लाख रुपये खर्च किये हैं.’’ इस बार के रावण की तलवार करीब 50 फुट लंबी है और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण अनुकूल पटाखों का प्रयोग किया गया है.इन्हें भी पढ़ेंः
लखनऊ: ऐशबाग में जलेगा सबसे बड़ा रावण, जानिए क्यों है खास
सैफ अली खान के पूर्वजों ने शुरू कराई थी दिन की रामलीला, क्या देखी है आपने?
No comments:
Post a Comment