Wednesday, 27 September 2017

2020 तक FMCG प्रोडक्ट्स को 40% लोग डिजिटल खरीदेंगे: रिपोर्ट


READ MORE

देश में डिजिटल प्रौद्योगिकी का तेजी से विस्तार हो रहा है. इसी क्रम में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिजिटल के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये 2020 तक देश में एफएमसीजी खपत का 40 प्रतिशत हिस्सा डिजिटल माध्यम से होगा. मूल्य के हिसाब से यह 45 अरब डॉलर होगा.गूगल इंडिया और वैश्विक सलाहकार फर्म बीसीजी की संयुक्त रपट के मुताबिक, 2020 तक एफएमसीजी कंपनियों द्वारा डिजिटल विज्ञापन पर खर्च कुल विज्ञापन व्यय का 25-30 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है. 2016 में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत था.


रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुये 2020 तक यहां इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या 65 करोड़ पहुंच जायेगी.


यह निष्कर्ष महानगरों, पहली से तीसरी श्रेणी के शहरों में 20,000 की राय के आधार पर निकाला गया है. गूगल इंडिया इंडस्ट्री के निदेशक विकास अग्निहोत्री ने कहा कि डिजिटल माध्यम से एमएफसीजी उत्पादों को अपनाना आखिरी गढ़ माना गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. यह उद्योग की कल्पना से भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है.ये भी पढ़ें:


अगर नहीं है PAN कार्ड, तो अटक जाएंगे ये 8 काम


SBI का फेस्टिवल गिफ्ट, खाता बंद कराने पर अब नहीं लगेगा चार्ज

No comments:

Post a Comment