READ MORE
एक तरफ पाकिस्तान सरहद पर भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर लगातार हमला कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के लिए इंसानियत के दरवाजे बंद नहीं किये हैं.भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान की एक 7 साल की बच्ची को भारत में इलाज कराने के लिए वीजा दे रही हैं. दरअसल, पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली 7 साल की माहा शोएब दिल की बीमारी से जूझ रही है और बेहतर इलाज के लिए भारत आना चाहती है.अपनी बेटी की मेडिकल वीजा के लिए माहा की मां निदा शोएब ने सुषमा को टैग करते हुए कई ट्वीट लिखे.
निदा ने लिखा- सुषमा मैम, आपकी बहुत मेहरबानी होगी अगर आप मेरी 7 साल की बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भारत आने की इजाज़त दे दें.
respected mam @SushmaSwaraj please allow us to come india for open heart surgery my daughter maha shoaib 7 yrs here are the reports pic.twitter.com/eIAY7duPS8
— nida shoaib (@nidashoaib1) September 25, 2017
respected @SushmaSwaraj mam my daughter need open heart surgery i aplied in aug stil the visa is in process pls help us i m very thankful u
— nida shoaib (@nidashoaib1) September 25, 2017
सुषमा स्वराज ने निदा शोएब के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए माहा की फैमिली को वीजा देने की घोषणा की. विदेश मंत्री ने लिखा- हां, हम आपकी 7 साल की बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा दे रहे हैं…और आपकी बेटी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.
Yes, we are allowing Visa for your 7 years old daughter’s open heart surgery in India. We also pray for her early recovery. https://t.co/bFmUXriQCC
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) September 27, 2017
बाद में निदा शोएब ने नोएडा स्थित जेपी अस्पताल के पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा के उस पत्र को ट्वीट किया जिसमें माहा के वीजा का अनुरोध किया गया था.
@SushmaSwaraj pic.twitter.com/515yQuEkHT
— nida shoaib (@nidashoaib1) September 26, 2017
ऐसा पहली बार नहीं है सुषमा स्वराज ने भारत- पाक के बिगड़े रिश्तों को नज़रअंदाज करके मानवता को आगे रखकर मदद की हो. सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं. पहले भी मेडिकल वीजा की गुहार करने वालों के लिए आगे आ चुकी हैं.
बीते दिनों पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रहने वाले 24 साल के छात्र को दिल्ली में इलाज करवाने के लिए विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने इजाजत दी थी.
ये भी पढ़े-
VIDEO:दुर्गा मां को पहनाई 22 KG सोने की साड़ी, कीमत 6.5 करोड़ रुपए
30 लोगों को मारकर खा गया ये कपल, इंसानी मांस का बना रखा था अचार
No comments:
Post a Comment