READ MORE
अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर यशवंत सिन्हा के बयान के बाद आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें तीखा जवाब दिया. ‘INDIA @ 70, MODI @ 3.5′ के विमोचन पर आए वित्त मंत्री ने कहा कि इस किताब का नाम अगर JOB APPLICANT @80’ होता तो ज्यादा उपयुक्त होता. ज़ाहिर है कि उनका सीधा इशारा पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर था. गौरतलब है कि बुधवार को यशवंत सिन्हा ने एक समाचार पत्र में आलेख लिखकर देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर बड़ा हमला किया था और उसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेवार भी करार दिया था.उन्होंने कहा कि उदारीकरण के बाद 2000 से 2003 तक वित्त मंत्री के तौर पर यशवंत सिन्हा का कार्यकाल बदतर था और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उन्हें हटाना पड़ा था. अरुण जेटली ने सिन्हा के साथ-साथ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम पर भी निशाना साधा. यशवंत सिन्हा के लेख लिखने के बाद चिदंबरम ने भी उसका हवाला देते हुए मोदी सरकार और जेटली पर अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया था.
जेटली ने कहा कि शायद ये दोनों नेता एक-दूसरे के बारे में बोले गए कड़वे बोल भूल गए हैं. उन्होंने याद दिलाया कि एक ने दूसरे के बारे में कहा था कि चिदंबरम को वित्त मंत्री के तौर पर उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा.
#WATCH: FM Arun Jaitley addresses at a book launch event in Delhi https://t.co/1fE7SPNcdQ
— ANI (@ANI) September 28, 2017
अपने संबोधन के दौरान अरुण जेटली ने यशवंत सिन्हा का नाम नहीं लिया, लेकिन बहुत ही तीखे हमले किए. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके पूर्ववर्ती चाहे वो प्रणब मुखर्जी हो या मनमोहन सिंह या उनकी पार्टी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी, उन्होंने इन सभी से यही सीखा है कि मुद्दों पर बात करनी चाइए, व्यक्तियों पर नहीं. उन्होंने 1999 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बोफोर्स विवाद के समय आडवाणी जी ने उन्हें ये बात कही थी.
जाहिर है वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस तीखे हमले से बीजेपी के भीतर का ये विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है. यशवंत सिन्हा के आलेख के बाद उनके बेटेऔर केंद्र में मंत्री जयंत सिन्हा ने सरकार की प्रशंसा में समाचार पत्र में आलेख लिखा. बात यहीं खत्म नही हुई, यशवंत सिन्हा ने आज न्यूज़ 18 इंडिया से बात करते हुए अपना आरोप एक बार फिर दोहराया. उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार के प्रवक्ताओं को ये बताना चाहिए कि जयंत अर्थशास्त्र में इतने ही काबिल थे कि उनसे आलेख लिखवाया गया, तो उन्हें वित्त राज्यमंत्री के पद से क्यो हटाया था.
इन्हेंं भी पढ़ेंः
इकोनॉमी को लेकर आमने सामने हुए बाप-बेटे, अब यशवंत ने कही ये बातें
यशवंत सिन्हा के बाद एमपी के वित्त मंत्री बोले, ‘जीएसटी से धीमी हुई अर्थव्यवस्था’
No comments:
Post a Comment