Wednesday, 27 September 2017

अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस भी बिकेंगे ऑनलाइन


READ MORE

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान है कि अब पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध होंगे. केंद्रीय मंत्री ने ये ऐलान बुधवार से प्रगति मैदान में आयोजित हुए पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान किया.धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसके जरिए जल्द ही पेट्रोलियम प्रोडक्ट ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर उपलब्ध होंगे. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से कंप्टीशन के चलते एक मोबाइल कॉल के रेट 19 रुपये से घटकर शून्य तक रह गए हैं, उसी तरह से कंप्टीशन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में भी होना चाहिए ताकि उपभोक्ता को फायदा मिल सके.


मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी बात रखते हुए यह भी बताया कि रोजाना चार करोड़ ग्राहक पेट्रोलियम पदार्थ खरीदते हैं. अगर मोबाइल कंपनियां इस बिजनेस में दिलचस्पी लें तो उनका भी मुनाफा बढ़ सकता है. इस मोबाइल कांग्रेस में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती टेलीकॉम के चेयरमैन सुनील मित्तल भी मौजूद थे.


ये भी पढ़ें:सस्ते में लेना है पेट्रोल-डीजल तो अपनाएं ये तरीका
…इसीलिए अक्टूबर में सस्ता हो सकता है पेट्रोल!


Article source: http://aajtak.intoday.in/story/ram-rahim-verdict-social-media-fire-violations-1-948740.html

No comments:

Post a Comment