Wednesday, 27 September 2017

परमाणु हथियार सम्पन्न देशों के बीच भरोसा चाहता है भारत


READ MORE

भारत ने विश्वास और भरोसा कायम करने और अंतरराष्ट्रीय मामलों में परमाणु हथियारों को दिए जाने वाले बहुत अधिक महत्व को कम करने के लिए परमाणु हथियार सम्पन्न सभी देशों के बीच सार्थक बातचीत का आह्वान किया.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने परमाणु हथियारों को पूरी तरह खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का प्रचार करने की खातिर आयोजित उच्च स्तरीय विस्तृत बैठक में कहा, ‘भारत, परमाणु हथियार मुक्त दुनिया और परमाणु निरस्त्रीकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप परमाणु हथियारों के पूरी तरह से खात्मे के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है.’’


भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘विश्वास और भरोसा कायम करने और अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा सुरक्षा सिद्धांतों में परमाणु हथियारों की प्रमुखता को कम करने के लिए परमाणु सम्पन्न सभी देशों के बीच सार्थक बातचीत की जरूरत है.’’ अकबरुद्दीन ने इस बात पर अफसोस जताया कि कॉन्फ्रेंस में ऐसा कार्यक्रम अपनाने से बचा गया जो परमाणु निरस्त्रीकरण पर प्रगति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की इच्छा को दिखाता हो.


इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के ‘‘उकसावे’’ वाले कदमों ने तनाव बढ़ा दिया है और परमाणु हथियारों के प्रसार का खतरा बढ़ा दिया है।

No comments:

Post a Comment