Thursday, 28 September 2017

हरभजन सिंह ने ली GST पर चुटकी, ट्वीट हुआ ख़ूब वायरल


READ MORE

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इन दिनों भले ही टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अब भी ट्रेंड में रहते हैं. अब भज्जी ने बुधवार को जीएसटी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया जो ख़ूब वायरल हो रहा है.भज्जी ने ट्वीट किया कि रेस्टोरेंट में डिनर की पेंमट करते वक्त ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने भी उनके साथ ही खाना खाया है.


एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद अन्य टैक्स को बंद किया गया. सिर्फ जीएसटी टैक्स लगाया है जिसके तहत स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी लिया जाता है. अलग-अलग रेस्टोरेंट में 12 और 18 फीसदी सेगमेंट का टैक्स लिया जाता है.


हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी होटल या रेस्तरां में जीएसटी लिया जा रहा हो. यह आपको चौंका सकता है लेकिन सभी रेस्तरां और भोजनालय जीएसटी के लिए प्रभारी नहीं हैं. गैर-पंजीकृत व्यवसायों को जीएसटी पर शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है. यह पता करने के लिए कि आप जिस रेस्तरां में खा रहे हैं, वो पंजीकृत है. आप बिल पर दिए गए जीएसटी नंबर की जांच कर सकते हैं.ये भी पढ़ें:


‘आई’ के बर्थडे पर कभी शतक का तोहफा नहीं दे सके सचिन तेंदुलकर


मिताली राज देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शुमार

No comments:

Post a Comment