Thursday, 28 September 2017

HTP : क्या रमज़ान की हत्या से साबित हो गया कि आतंकी कश्मीरियों के दुश्मन हैं?


READ MORE
 शहीदों की लिस्ट में कभी DSP अयूब पंडित, कभी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज़, कभी कांस्टेबल मोहम्मद रमज़ान पारे. सुरक्षाबलों के कसते शिकंजे से तिलमिलाए आतंकी अब कश्मीरियों से दुश्मनी पर उतर आए हैं. कल रात कश्मीर के बेटे और BSF जवान निहत्थे रमज़ान को आतंकियों ने बर्बरता से मार डाला. रमज़ान की शहादत के बाद बांदीपुरा के हाजिन गांव में मातम है. आतंकियों की बर्बरता पर पूरा गांव ग़म और गुस्से में है. रमज़ान की हत्या का आरोप हाफ़िज सईद के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों पर है. 'हम तो पूछेंगे' कि क्या रमज़ान की हत्या से साबित हो गया कि आतंकी कश्मीरियों के दुश्मन हैं?

No comments:

Post a Comment