Thursday, 28 September 2017

Panasonic P99 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन


READ MORE

पैनासोनिक ने अपनी पी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पी99 लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक पी99 की कीमत 7,490 रुपये है। Panasonic P99 स्मार्टफोन सभी आधिकारिक पैनासोनिक ब्रांड शॉप और देशभर के रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन शैंपेन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

पैनासोनिक पी99 में 5 इंच एचडी (720×1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।


पी99 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।


स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। पी99 का डाइमेंशन 144.6×71.8×8.6 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा पी99 में कनेक्टिविटी के लिए 3जी वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5 हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सीलेरोमीटर भी दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment