
READ MORE
एडल्ट मैगजीन ‘प्लेब्वॉ़य’ के फाउंडर ह्यू हेफनर की 91 साल की उम्र में मौत हो गई. 1953 में मैगजीन लॉन्च के 10 साल बाद 1963 में ‘प्लेब्वॉय’ ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इंटरव्यू लिया था.नेहरू के इस इंटरव्यू को ‘प्लेब्वॉय’ मैगजीन के अक्टूबर 1963 के एडिशन में पब्लिश किया गया था, जो बहुत विवादों में रही थी.
नेहरू के इंटरव्यू से पहले ‘प्लेब्वॉय’ मैगजीन भारत में बैन थी. लेकिन भारत के पहले पीएम के इंटरव्यू के बाद मैगजीन का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ गया.
इस मैगजीन की तस्करी (smuggling) होने लगी. दूसरे देशों की तुलना में भारत में ये मैगजीन वास्तविक कीमत से 30 गुना महंगी बेची जा रही थी.इंटरव्यू में जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि भारत की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियारों की जरूरत है. उन्होंने कहा था कि वह भविष्य में देश के विकास और तरक्की को लेकर सकारात्मक हैं.

नेहरू का ये इंटरव्यू काफी विवादों में रहा.
हालांकि, ‘प्लेब्वॉय’ में नेहरू का इंटरव्यू काफी विवादों में रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मैगजीन की प्रिंटिंग फाइनल स्टेज पर थी, तब प्लेब्वॉय इंटरप्राइजेस को इंडियन एंबेसी की तरफ से एक मैसेज मिला. मैसेज में इंटरव्यू को लेकर आपत्ति जताई गई.
इंडियन एंबेसी की आपत्ति के बाद ‘प्लेब्वॉय’ ने अपनी सफाई में बयान भी जारी किया. इसमें दावा किया गया कि मैगजीन ने सीधे तौर पर नेहरू का इंटरव्यू नहीं किया है, बल्कि उनके भाषणों को इकट्ठा कर उसके मुख्य बातों को प्रकाशित किया है.
ये भी पढ़ें: ‘प्लेब्वॉय’ की डायरी : एक शख्स, 5000 महिलाएं
602 मॉडल्स की न्यूड तस्वीरें छापने वाले ‘Playboy’ की मौत
ह्यू हेफनर: इंक्रीमेंट ना मिलने पर छोड़ी नौकरी और उधार लेकर शुरू की प्लेबॉय मैगजीन
No comments:
Post a Comment