READ MORE
ओरलांदोः प्रमुख माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नाडेला की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आज कहा कि उन्होंने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का दोहन करने के लिए सफल रास्ता चुना और इस आईटी दिग्गज को कंप्यूटिंग उद्योग में अलग पहचान बनाने में मदद की.
गेट्स व स्टीव बामर की छाया से निकलते हुए नाडेला ने पहले ही वह उपलब्धि हासिल की है जिसे पहले असंभव समझा जा रहा था. उन्होंने कंपनी की बागडोर संभालने के बाद माइक्रोसाफ्ट की बाजार भागीदारी में 250 अरब डालर की वृद्धि की है. गेट्स ने नाडेला की नयी किताब ‘हिट रिफ्रेश’ के आमुख में उक्त बात कही है.
यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप पर बिफरे माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्या नडेला
उन्होंने लिखा है,‘मेरे लिए इसमें कोई हैरानी नहीं है कि माइक्रोसाफ्ट का सीईओ बनते ही नाडेला ने कंपनी पर अपनी छाप छोड़ी. जैसा कि पुस्तक का शीर्षक बताता है कि ब्राउजर का रिफ्रेश बटन दबाकर आप अपने इतिहास से पूरी तरह कट नहीं जाते बल्कि आपके कुछ पेज वैसे ही रहते हैं.’ माइक्रोसाफ्ट के तीसरे सीईओ नाडेला की यह किताब इसी सप्ताह बाजार में आएगी.
Article source: http://aajtak.intoday.in/story/ram-rahim-verdict-social-media-fire-violations-1-948740.html
No comments:
Post a Comment