READ MORE
क्या राहुल गांधी वोट के चक्कर में मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं? ये सवाल इस लिए खड़ा हो रहा है क्योंकि अच्छे दिनों में भगवान भले ही याद ना आएं, लेकिन बुरे वक्त में उनकी याद जरुर आती है. और कांग्रेस के लिए इससे बुरा वक्त नहीं हो सकता है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारो खाने चित्त हो गई. यूपी से लेकर हरियाणा तक और गोवा से लेकर मणिपुर तक कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है. ज़रा याद कीजिए एंटनी कमिटी की रिपोर्ट, जिसमें कहा गया था कि मुस्लिम तुष्टिकरण वाली छवि के चलते कांग्रेस को 2014 में सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा. तो क्या वोट की खातिर राहुल गांधी मंदिरों माथा टेक रहे हैं. कभी अयोध्या जा रहे हैं, कभी काशी विश्वनाथ, तो कभी भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर रहे हैं. आज इसी पर हुई है देश की सबसे बड़ी बहस. देखिए ये वीडियो.
Article source: http://aajtak.intoday.in/story/ram-rahim-verdict-social-media-fire-violations-1-948740.html
No comments:
Post a Comment