READ MORE
एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी अपने कंज्यूमर्स को हर दिन के लिए 4GB डेटा देगी. इस नए प्लान के लिए यूज़र्स को 999 रुपये देने होंगे जिसमें 112GB 3G/4G डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इस नए प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.कहां मिलेगा यह ऑफर
इस पैक को माय एयरटेल ऐप या एयरटेल की वेबसाइट से रीचार्ज कराया जा सकता है.
और भी है फायदेएयरटेल का नए 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड STD और लोकल फोन कॉल की भी सुविधा मिलेगी. हालांकि, कंपनी ने यह भी बताया है कि अनलिमिटेड कॉल सर्विस लिमिटेड है. ऑफर में हर दिन 250 मिनट मुफ्त कॉल मिनट मिलेंगे और हफ्ते में वैलिडिटी 1,000 मिनट की होगी. अगर मुफ्त कॉल मिनट खत्म हो जाते हैं तो यूज़र्स को एयरटेल टू एयरटेल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और बाकी नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा. इसके अलावा कंपनी के अलावा और भी प्लान है जो कंज्यूमर्स के लिए फायदेमंद है.
Article source: http://zeenews.india.com/hindi/india/irctc-hotels-scam-cbi-will-question-lalu-prasad-yadav-and-tejaswi-yadav/343158
No comments:
Post a Comment