READ MORE
जैसे-जैसे हिमाचल में सर्दियां बढ़ने लगी है, वैसे-वैसे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सड़कों पर जंगली जानवरों की हलचल बढ़ने लगी है. राजधानी की सड़कों में सरेआम तेंदुआ घुमता नजर आया. एक घर के पास अल सुबह सड़क पर तेदुंआ घुमता नजर आया, जो कि एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि तेंदुआ निडर होकर सड़कों पर घुम रहा है. शिमला के कैथू में यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. इससे पहले भी कई बार शिमला की सड़कों पर जंगली जानवरों को घुमते देखा जाता रहा है.
Article source: http://zeenews.india.com/hindi/india/irctc-hotels-scam-cbi-will-question-lalu-prasad-yadav-and-tejaswi-yadav/343158
No comments:
Post a Comment