READ MORE
केंद्र सरकार भले ही कर्जमाफी को लेकर कदम उठा रही हो लेकिन महाराष्ट्र में अब भी कई किसान परेशान हैं. राज्य के कई इलाकों में लोगों के पास सरकार द्वारा मांगे गए डाक्यूमेंट ना होने के कारण कर्जमाफी का फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है.सरकार के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र में छत्रपती शिवाजी महाराज किसान सन्मान योजना अंतिम चरण में करीब 56 लाख किसान परिवारों की अर्जी सरकार को मिली है, जिसमें 77 लाख खातेधारकों का समावेश है. 2 अक्टूबर से सरकार कर्जमाफी की शुरुआत करेगी लेकिन अब भी कई किसानों के पास कर्जमाफी के लिए उचित डाक्युमेंट नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है.
वहीं, सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि सरकारी कर्जमाफी सही ढंग से सही समय पर होगी और विपक्ष जानबूझकर इसे बदनाम कर रहा है. हकीकत ये है कि अब भी महाराष्ट्र के हजारों किसान ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए हैं और जो भी डॉक्युमेंट सरकार को देने हैं वो डॉक्युमेंट किसानों के पास नहीं हैं. इसके चलते अब किसानों को कर्जमाफी की उम्मीद ना के बराबर लगने लगी है.
No comments:
Post a Comment