Thursday, 28 September 2017

इकोनॉमी को लेकर आमने सामने हुए बाप-बेटे, अब यशवंत ने कही ये बातें


READ MORE

भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत को लेकर बीजेपी के सीनियर लीडर यशवंत सिन्हा और उनके बेटे जयंत सिन्हा आमने-सामने हैं. मोदी सरकार में लिए गए आर्थिक फैसले नोटबंदी, जीएसटी और डिजिटल पेमेंट को लेकर वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने बीजेपी सरकार पर वार किया था.वहीं, उनके बेटे और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सरकार का बचाव किया है. जयंत ने मोदी सरकार के नोटबंदी और जीएसटी फैसले को गेम चेंजर बताया है. इसके बाद यशवंत ने भी मीडिया में सफाई दी है.


नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार एक मजबूत अर्थव्यवस्था बना रही है. आने वाले समय में इसका फायदा देश को मिलेगा. अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिए लिखे गए आर्टिकल में उन्होंने इसका जिक्र किया है.


जयंत सिन्हा ने क्या कहा?-केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हम अभी संरचनात्मक सुधार पर काम कर रहे हैं. ऐसे में एक या दो क्वार्टर के आंकड़ों के आधार पर कोई राय नहीं बनाई जानी चाहिए. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां निश्चित रूप से आने वाले दिनों में फायेमंद साबित होंगी.


-आर्टिकल में जयंत सिन्हा ने लिखा, “हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था को लेकर कई लेख लिखे गए हैं. हमारी सरकार जो भी बदलाव कर रही है, वो न्यू इंडिया के निर्माण के लिए जरूरी हैं. जो नई इकोनॉमी तैयार हो रही है, वो ट्रांसपरेंट होगी.”


-उनके मुताबिक, जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट के मुद्दे गेम चेंजर साबित होंगे. हर डिपार्टमेंट अलग-अलग पॉलिसी बना रहा है. ये पॉलिसी ट्रांसपरेंट होंगी. जयंत सिन्हा ने मोदी सरकार के दूसरे प्रोजेक्ट्स के फायदे भी गिनाए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि 2018 तक देश के सभी गांवों में बिजली सप्लाई हो जाए.


यशवंत सिन्हा ने दी ये सफाई
-अपने आर्टिकल पर बवाल मचने के बाद गुरुवार को यशवंत सिन्हा ने मीडिया के सामने सफाई दी. उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में कई बड़े फैसले हुए हैं. लेकिन, इकोनॉमी में गिरावट आई है. मुझे लगा कि इन मुद्दों को देशवासियों के सामने रखना चाहिए. इसलिए मैंने ऐसा किया.”


-यशवंत सिन्हा ने कहा,”मौजूदा वक्त में देश की इकोनॉमी की रफ्तार धीमी हुई है. बैंक पूरी तरह से फंसे हुए हैं. करीब 8 लाख करोड़ रुपये एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) फंसा हुआ है. इसके चलते बैंकों ने लोन देने बंद कर दिया. इकोनॉमी में कैश कम हो गया, इसकी रफ्तार में गिरावट आई. इसके बाद सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर दी. जिससे हालात और बिगड़ गए.”




-मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाने वाले लेख के बाद पहली बार यशवंत सिन्हा मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि 8 लाख करोड़ रुपए का पैसा एनपीए में फंसा हुआ है. देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट हुई है, मुझे लगा कि बात को सामने रखना चाहिए. बैंक बुरी तरह से फंसे हुए हैं जिसके कारण बैंक ने कर्ज देना बंद कर दिया, अर्थव्यवस्था धीमी हुई. फिर नोटबंदी की और जीएसटी लागू कर दी गई जिसके बाद स्थिति बिगड़ती गई.


-बीजेपी के पूर्व लीडर ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मोदी सरकार को लकवा मार गया है. कुछ अच्छे फैसले हो रहे हैं. सरकार कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति में है. वेलफेयर स्कीम के अलावा भी कई और सुधार करने होंगे. बैंक के एनपीए को लेकर कोई बड़ा और ठोस फैसला लेना होगा.”




यशवंत ने पहले क्या कहा था?
-बता दें कि सीनियर बीजेपी लीडर यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी हालत में है. उन्होंने जीडीपी को कैल्कुलेट करने के तरीकों पर भी सवाल उठाया है. पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश करते हुए अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में एक लेख लिखा है.


-इस लेख में उन्होंने कहा कि सरकार ने 2015 में जीडीपी की गणना करने के तरीके में बदलाव किया था, इस तरीके से गणना करने पर जीडीपी रेट में 2 प्रतिशत का अंतर आता है.


-उन्होंने लिखा कि रेड (Raid) राज आजकल आम बात हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास कई केस हैं जिनसे लाखों लोग जुड़े हैं. उन्होंने लिखा, “ईडी और सीबीआई के हाथ भी खाली नहीं हैं. लोगों के मन में डर पैदा करने का खेल शुरू हो गया है.”


यशवंत सिन्हा को मिला शस्त्रुघ्न सिन्हा और शिवसेना का साथ
बीजेपी के सांसद शस्त्रुघ्न सिन्हा ने यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है. उन्होंने यशवंत सिन्हा की बातों को बुद्धिमता से भरा बताया. शत्रुघ्न ने यशवंत के बचाव में कई ट्वीट किए.




वहीं, शिवसेना ने भी यशवंत सिन्हा का बचाव किया है. अपने माउथपीस ‘सामना’ में शिवसेना ने लिखा, “गुजरात में लोग कह रहे हैं कि विकास पागल हो गया है. सिर्फ गुजरात में ही क्यों? पूरे देश में विकास पागल हो गया है. बीजेपी के सीनियर लीडर यशवंत सिन्हा ने देशवासियों के सामने इसकी तस्वीर रखी है.”


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/baar-baar-dekho-506724.html

No comments:

Post a Comment