Thursday, 28 September 2017

J&K: छुट्टी पर आए BSF जवान को आतंकियों ने घर में घुसकर मारी गोली


READ MORE

जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपोर में एक बीएसएफ जवान की आतंकियों ने घर में घुसकर हत्‍या कर दी. बीएसएफ जवान रमीज पारे छुट्टियों पर घर आए थे. बुधवार रात आतंकी उनके घर घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. आतंकियों ने रमीज पारे के परिवार को भी निशाना बनाया.सूत्रों के मुताबिक, 33 साल के रमीज पारे कुछ दिन पहले बांदीपोर के हाजिन स्थित अपने घर आए थे. बुधवार को 3-4 आतंकी उन्हें उनके घर से खींच कर ले गए और गोली मार दी. रमीज बीएसएफ के 73 बटालियन में कांस्टेबल के पद पर बारामुला में तैनात थे. 2011 में उन्होंने बीएसएफ ज्वॉइन की थी. बीएसएफ जवान को बांदीपोरा में गुरुवार को परिवार और रिश्तेदारों ने आखिरी विदाई दी.




खबर के मुताबिक, आतंकियों ने बीएसएफ जवान के परिवार पर भी गोलियां चलाई. बीएसएफ जवान के पिता अहमद पारे, दो भाई अफजल पारे, जावेद अहमद पारे और चाची हबला बेगम आतंकियों की गोली से जख्मी हो गए हैं. उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.



डीजीपी के मुताबिक, बीएसएफ जवान के पिता हुर्रियत के एक गुट से जुड़े हुए हैं, ऐसे में इस हमले को बदले की कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है.


आईजी ने बताया कि आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है. हर छोटी से छोटी घटना पर नजर रखी जा रही है.




बता दें कि बीएसएफ ने दो महीने पहले जवानों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की थी. बीएसएफ ने जवानों को घर जाने और लौटने के दौरान सुरक्षा बरतने को कहा था. पहली एडवाइजरी एक बीएसएफ अधिकारी को जान की धमकी मिलने के बाद जारी की गई थी, जबकि दूसरी एडवाइजरी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या के बाद जारी की गई थी.




गौरतलब है कि शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या भी ऐसे ही कर दी गई थी. फैयाज को आतंकियों ने एक शादी से लौटते वक्त अगवा कर लिया था और गोली मार दी थी. बाद में गोलियों से छलनी उनकी बॉडी चौक पर फेंक दी गई थी. फैयाज छुट्टियों पर घर आए थे. फैयाज की हत्या करने वाले आतंकियों ने शोपियां में पुलिसवालों से हथियार छीने थे.


ये भी पढ़ें:  VIDEO: बीएसएफ ने मार गिराए बंग्लादेशी तस्कर


कश्‍मीर: आतंकियों ने BSF जवान को घर से अगवा कर मारा


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/baar-baar-dekho-506724.html

No comments:

Post a Comment