Wednesday, 27 September 2017

कश्‍मीर: आतंकियों ने BSF जवान को घर से अगवा कर मारा


READ MORE

जम्‍मू कश्‍मीर में एक बीएसएफ जवान की आतंकियों ने हत्‍या कर दी. आतंकियों ने अगवा कर जवान को गोली मार दी. इस हमले में परिवार के तीन सदस्‍य घायल भी हुए हैं. मारे गए जवान का नाम रमीज पारे है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पारे ने हाल ही में बीएसएफ से स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और वह हाजिन स्थित घर आए थे. आतंकियों ने उन्‍हें घर से खींचकर बाहर निकाला और गोली मार दी. अधिकारियों ने बताया कि यह निशाना बनाकर की गई हत्‍या है.


जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने न्‍यूज18 को बताया कि रमीज के घर में 3-4 जवान घुसे. वे पारे को दूर ले जाना चाहते थे लेकिन विरोध करने पर उसे करीब से गोली मार दी.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/akhilesh-yadav-says-central-government-will-copy-samajwadi-governments-work-in-union-budget-937825.html

No comments:

Post a Comment