READ MORE
ज़का जैकबअमरावती प्रोजेक्ट में बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजमौलि की मदद लेने को लेकर आलोचना झेल रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमने इस प्रोजेक्ट में सिर्फ सलाहकार के रूप में उनकी मदद ली है.
उन्होंने कह कि आर्किटेक्ट लोगों को नए आइडियाज़ देंगे और सिर्फ उनकी मदद करेंगे. अंतिम रूप से राजधानी अमरावती को आर्किटेक्ट ही बनायेंगे. विपक्षी पार्टियों द्वारा ये मुद्दा सिर्फ इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है. राजमौलि एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं. सबने उनकी फिल्म बाहुबली देखी है. ये बहुत ही अच्छी फिल्म है.
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में बननी है. ये एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है जो कि एक फार्मलैंड पर बनाया जा रहा है. विपक्षी पार्टियांं लगातार इस बात की निंदा कर रही थी कि प्रोफेशनल व जानकार लोगों के बजाय एक फिल्म डायरेक्टर की मदद इसमें ली जा रही है.इस प्रोजेक्ट के लिए किसानों से 33000 एकड़ ज़मीन का अधिग्रहण किया जा चुका है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर 50000 करोड़ रुपये खर्च होने हैं.
नायडू ने इस प्रोजेक्ट के लिए लैंड पूलिंग के सिद्धांत को अपनाया है जिसके तहत किसानों से ज़मीन लीज़ यानि किराए पर ली जायेगी और इसके बदले किसानों को हर साल पैसे दिए जायेंगे.
इस प्रोजेक्ट लेकर विपक्षी पार्टियों ने वास्तु और अंधविश्वास को बढ़ावा देने का भी आरोप सरकार पर लगाया था.
इसके पहले जापान के सलाहकार जो इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे उन्होंने आरोप लगाया था कि इस प्रोजेक्ट में पारदर्शिता नहीं है. उन्होंने ये बात भी कही कि उन्हें गलत तरीके से इस प्रोजेक्ट से निकाला गया है.
इन्हें भी पढ़ेंः
आंध्र के CM बोले- बंद किए जाए 2000 रुपये के नोट
सरकारी सेवाओं के खिलाफ शिकायत के लिए ‘पीपुल-फर्स्ट’ ऐप लॉन्च
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/akhilesh-yadav-says-central-government-will-copy-samajwadi-governments-work-in-union-budget-937825.html
No comments:
Post a Comment