Wednesday, 27 September 2017

पिता को बेटे का जवाब, जयंत सिन्हा ने नोटबंदी और GST को बताया गेम चेंजर


READ MORE

अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और जीडीपी को लेकर केंद्र सरकार पर वार किए थे. लेकिन, यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा सरकार के पक्ष में उतर आए हैं. जयंत सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों को गेम चेंजर करार दिया है.नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार एक मजबूत अर्थव्यवस्था बना रही है. आने वाले समय में इसका फायदा देश को मिलेगा. अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिए लिखे गए आर्टिकल में उन्होंने इसका जिक्र किया है.


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हम अभी संरचनात्मक सुधार पर काम कर रहे हैं. ऐसे में एक या दो क्वार्टर के आंकड़ों के आधार पर कोई राय नहीं बनाई जानी चाहिए. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां निश्चित रूप से आने वाले दिनों में फायेमंद साबित होंगी.


आर्टिकल में जयंत सिन्हा ने लिखा, “हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था को लेकर कई लेख लिखे गए हैं. हमारी सरकार जो भी बदलाव कर रही है, वो न्यू इंडिया के निर्माण के लिए जरूरी हैं. जो नई इकोनॉमी तैयार हो रही है, वो ट्रांसपरेंट होगी.”उनके मुताबिक, जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट के मुद्दे गेम चेंजर साबित होंगे. हर डिपार्टमेंट अलग-अलग पॉलिसी बना रहा है. ये पॉलिसी ट्रांसपरेंट होंगी. जयंत सिन्हा ने मोदी सरकार के दूसरे प्रोजेक्ट्स के फायदे भी गिनाए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि 2018 तक देश के सभी गांवों में बिजली सप्लाई हो जाए.


बता दें कि सीनियर बीजेपी लीडर यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी हालत में है. उन्होंने जीडीपी को कैल्कुलेट करने के तरीकों पर भी सवाल उठाया है. पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश करते हुए अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में एक लेख लिखा है.


इस लेख में उन्होंने कहा कि सरकार ने 2015 में जीडीपी की गणना करने के तरीके में बदलाव किया था, इस तरीके से गणना करने पर जीडीपी रेट में 2 प्रतिशत का अंतर आता है.


उन्होंने लिखा कि रेड (Raid) राज आजकल आम बात हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास कई केस हैं जिनसे लाखों लोग जुड़े हैं. उन्होंने लिखा, “ईडी और सीबीआई के हाथ भी खाली नहीं हैं. लोगों के मन में डर पैदा करने का खेल शुरू हो गया है.”


ये भी पढ़ें:   PM ने करीब से देखी है गरीबी, वित्तमंत्री आपको भी दिखाएंगे- यशवंत सिन्हा

No comments:

Post a Comment