Tuesday, 31 October 2017

PM मोदी समेत कई वर्ल्ड लीडर्स ने की न्यूयॉर्क हमले की निंदा


READ MORE
 न्यूयॉर्क के मैनहटन में हुए 'लोन वुल्फ' की तर्ज पर हुए आतंकी हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत दुनियाभर के लीडर्स ने दुख जताया. सभी ने इस हमले की निंदा करते हुए, हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई.

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्वीट कर कहा कि वह न्यूयॉर्क हमले के बारे में जानकर हैरान हैं. उनकी संवेदना मृतकों के परिवार के साथ है. इस दुख की घड़ी में भारत अमेरिका के साथ खड़ा है. 



आतंकी घटनाओं को रोकने के मुद्दे पर पूरी दुनिया को एक होने का संदेश देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि वह न्यूयॉर्क सिटी में हुए हमले की निंदा करते हैं. उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने लोग इस हमले में खो दिए या जिनके लोग इस हमले में घायल हुए.



वहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ट्वीट कर कहा कि इस कायरतापूर्व घटना से वह चकित हैं और उनकी संवदेना पीड़ितों के साथ है. उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ होकर ही आतंक जैसे बुराई को हम हराएंगे. ब्रिटेन अमेरिका के साथ खड़ा है.



वहीं पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्ल‍िंटन ने भी ट्वीट कर कहा कि न्यूयॉर्क का यह हमला हमें डराने के लिए किया गया है. हालांकि हम आतंक‍ के खिलाफ खड़े रहेंगे और इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदना पीड़ितों के साथ है. उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए NYPD को धन्यवाद भी कहा.



इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट करके संवेदना जताई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘न्यूयॉर्क में एक बीमार किस्म के आदमी ने हमला किया, सुरक्षा एजेंसिया इसपर अपनी नजरें बनाए हुए हैं’. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मीडिल ईस्ट में हराने के बाद अब ISIS को वापस नहीं आने देंगे और न ही अमेरिका में घुसने देंगे’. राष्ट्रपति ट्रंप हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी जाहिर की है.



आपको बता दें कि न्यूयॉर्क के मैनहटन में मंगलवार दोपहर को एक ट्रक सवार ने साइकिल और पैदल पथ पर लोगों को रौंदना शुरू कर दिया. घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने हमलावर सेफ़ुलो साइपोवको हिरासत में ले लिया है. आरोपी के पास से 2 नकली बंदूक भी बरामद हुई हैं. न्यूयॉर्क पुलिस ने इलाके को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए केंद्रीय बलों के 65 हजार जवानों की तैनाती


READ MORE
 हिमाचल विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने जिम्मा अर्धसैनिक बलों पर होगा. हिमाचल विधानसभा चुनाव इसी नवंबर के महीने में है. केंद्र सरकार ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां भेज रही है जिनमें करीब 6500 जवान होंगे. इसके अलावा 10 कंपनियों यानी एक हजार अर्धसौनिक बलों की मांग और की गई है. 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से 23 कंपनियां, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 15 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 15 कंपनियां और सशस्त्र सीमा बल की 12 कंपनियां ली जाएंगी. उन्होंने बताया कि टुकड़ियां रवाना हो चुकी हैं और चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक उन्हें राज्य में तैनात किया जाएगा.


हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 50,25,941 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में 459 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनमें 425 पुरुष व 34 महिलाएं थीं. इस बार विधानसभा चुनाव में 338 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 319 पुरुष व 19 महिलाएं हैं.


प्रदेश चुनाव आयोग के मुताबिक स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए 37,605 लोगों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है. वृद्ध आश्रमों में रह रहे व कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों में सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.


दिव्यांगों को ही पूरी तरह से मतदान करवाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इनमें धर्मशाला के गाबली स्थित वृद्ध आश्रम के लिए दाड़ी तीन, लाहुल स्पीति में की, बल्ह में वृद्ध आश्रम भंगरोटू के लिए भंगरोटू एक, शिमला ग्रामीण के बसंतपुर वृद्ध आश्रम के लिए बसंतपुर व कसौली क्षेत्र के अंतर्गत कुष्ठ रोग चिकित्सालय धर्मपुर शामिल हैं.


चुनाव सामग्री सभी स्थानों में भेज दी गई है जबकि फोटो मतदाता पर्चिया दो नवंबर को भेजी जाएंगी. दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल में मतदाता पर्चिया छापी गई हैं जिन्हें दो नवंबर को भेज दिया जाएगा.


शातिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ अन्य सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने में चुनाव आयोग जुटा है.  दस और कंपनियां मांगने के अलावा 11 हजार पुलिस कर्मी व छह हजार गृहरक्षक भी चुनाव ड्यूटी पर तैनात होंगे.  प्रदेश में अभी तक 74,058 शस्त्र जमा करवाए गए हैं.

16 साल पहले 'वेरी वेरी स्पेशल' पारी ने कंगारुओं का तोड़ा था गुरूर


READ MORE
 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स की वह पारी 'कलाई के जादूगर' को 'वेरी वेरी स्पेशल' बना गया. जी हां! बात हो रही है वीवीएस लक्ष्मण की. जिन्होंने 2001 में वह 281 रनों की वह लाजवाब पारी के लिए खेली थी.1 जुलाई 1974 को जन्मे लक्ष्मण आज (मंगलवार) 43 साल के हो गए.


16 साल के करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण का बल्ला हमेशा बोल. लक्ष्मण ने 11,125 इंटरनेशनल रन रन बनाए, जिनमें से 3,173 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहे. उसी कंगारुओं के खिलाफ अभूतपूर्व 281 रनों की पारी ने उन्हें मशहूर बना दिया. उस पारी से पहले महज 28 का टेस्ट एवरेज रखने वाले लक्ष्मण ने अपनी उस बेदाग दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के 16 टेस्ट मैचों के विजय रथ को रोका था. राहुल द्रविड़ (180 रन) ने लक्ष्मण के साथ फॉलोऑन पारी में 376 रनों की पार्टनरशिप यादगार रही.


इतना ही नहीं 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 148 रनों की बेशकीमती पारी खेल कर भारत को जीत दिलाई थी. एक बार फिर द्रविड़ के साथ साझेदारी से कंगारुओं को उनके घर में मात मिली. उस दौरान द्रविड़ (233 रन) के साथ लक्ष्मण ने 303 रन जोड़े थे. 2008 में दिल्ली टेस्ट के दौरान लक्ष्मण ने नाबाद दोहरा शतक जमाया. इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए.


2010 में मोहाली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एक पारी में उन्होंने फिर से साबित कर दिया, आखिर वे ‘वेरी वेरी स्पेशल’ क्यों हैं. तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत में लक्ष्मण ने नाबाद 73 रन बनाए, वो भी उस समय जब उनकी पीठ में भयानक दर्द था. इस टेस्ट में चौथी पारी में भारत को जीत के लिए 216 रन बनाने थे. 8 विकेट 124 रनों पर गिर गए थे, लेकिन लक्ष्मण ने एक छोर थामे रखा. इस दौरान उन्हें ईशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा का बेहतर साथ मिला.


लक्ष्मण ने 134 टेस्ट में 8781 रन और 86 वनडे मैच में 2338 रन बनाए. अपने करियर में 17 टेस्ट और 6 वनडे शतक जमाए. लक्ष्मण को इस बात का जरूर मलाल रहेगा कि वे कभी वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए. लक्ष्मण अपने करियर के पहले वनडे में शून्य पर आउट हुआ और आखिरी वनडे में भी.

जब ऐश्वर्या के पति के ड्राइवर बने थे सलमान खान!


READ MORE

बॉलीवुड के चर्चित अफेयर्स की लिस्ट बनाई जाए तो सलमान और ऐश्वर्या इस लिस्ट में टॉप-5 में होंगे. खूबसूरत ऐश्वर्या और दिल जीतने वाले सलमान की जोड़ी उनके फैन्स को बहुत पसंद थी. उस वक्त ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर बॉलीवुड में एंट्री ले ही रही थीं, वहीं सलमान अपना नाम बना चुके थे.ऐसा नहीं था कि सलमान उस वक्त सिंगल थे. तब वह सोमी अली को डेट कर रहे थे. वह उनके लिए काफी सीरियस भी थे. लेकिन ऐश्वर्या को देखते ही वह उनके प्यार में पड़ गए. एक वेबसाइट पर दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक सोमी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान से उनका ब्रेकअप ऐश्वर्या की वजह से हुआ.


केवल ब्रेकअप ही नहीं सलमान ने ऐश्वर्या के लिए एक फिल्म तक छोड़ दी थी. कहा जाता है कि मंसूर अली की फिल्म जोश (2000) में शाहरुख का किरदार पहले सलमान खान को ऑफर हुआ था. लेकिन सलमान ने यह फिल्म केवल इसलिए छोड़ दी क्योंकि इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का रोल मिला था.
भाई के रोल के चक्कर में फिल्म छोड़ने वाले ‘भाई’ ऐश्वर्या को पसंद तो बहुत करते थे, लेकिन साथ में काम करने का मौका उन्हें बहुत ही कम मिला. जैसे आंधी की तरह शुरू हुआ ये रिश्ता तूफान बनकर खत्म हुआ, उसी तरह दोनों ने फिल्मी पर्दे पर भी एक दूसरे से दूरी बना ली.ऐश्वर्या और सलमान के लंबे फिल्मी करियर को देखें तो उन्होंने साथ में केवल एक फिल्म की है. ये फिल्म थी ‘हम दिल दे चुके सनम’. साल 1999 में आई इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या लवर्स के रोल में थे. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. यह फिल्म आज तक दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या के गाने भी काफी हिट रहे थे.


इसके अलावा सलमान और ऐश्वर्या साल 2000 में आई फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में नजर आए थे. लेकिन इस फिल्म में सलमान कैमियो अपीयरेंस में थे. यह फिल्म मुख्यतौर पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की थी. इस फिल्म में सलमान की एंट्री तब होती है जब करण (अभिषेक) साहिबा (ऐश्वर्या) को घर में छोड़कर जा रहा होता है. उस वक्त तक साहिबा पति का नाटक कर रहे करण के प्यार में पड़ चुकी होती है. वहीं करण इस कशमकश में होता है कि वह क्या करे? वह रास्ते में ट्रक ड्राइवर की मदद लेता है और यह ट्रक ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान थे. मतलब यह कि पर्दे पर सलमान ऐश्वर्या के पति यानी अभिषेक बच्चन के ड्राइवर के तौर पर नजर आ चुके हैं.


टॉप के एक्टर्स होते हुए भी दोनों ने कोई फिल्म साथ में साइन नहीं की. करीब दो साल के गैप के बाद साल 2002 में आई सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में नजर आईं. लेकिन इसमें उनका कैमियो रोल था.


इससे साफ है कि असल जिंदगी में खटास आने के बाद उन्होंने पर्दे पर भी एक दूसरे से दूरी बनाई. अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर सलमान से रिश्ता जोड़ने वाली ऐश्वर्या ने सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं की. ऐश्वर्या ने खुद माना कि वह सलमान के गुस्सैल व्यवहार और हिंसक प्रवृत्ति की वजह से उनसे दूर हुईं.

ढिंचैक पूजा को हुआ प्यार, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट पर आया दिल


READ MORE

बिग बॉस के घर में अपनों से दूर रहने वाले कंटेस्टेंट अक्सर एक दूसरे में अपने दोस्त ढूंढ ही लेते हैं. ऐसे में एक न एक लव स्टोरी भी बन जाती है. पिछले सीजन में जहां मनु और मोना का नाम जुड़ता रहा. वहीं ग्यारहवें सीजन में एक नई लव स्टोरी की शुरुआत हो सकती है.अब तक जहां घर में केवल बंदगी और पुनीष के चर्चे थे. वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली पूजा का दिल भी किसी के लिए धड़कने लगा है. तीस अक्टूबर वाले एपिसोड में दिखाया गया कि पूजा भी किसी के खयालों में खोई हैं. यह कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी के तौर पर एंट्री लेने वाली लव त्यागी हैं.


घर के दूसरे लोग पूजा को लव के नाम से छेड़ते नजर आए. दरअसल पूजा ने आकाश और अर्शी को अपने दिल की बात बताई. पूजा ने बताया कि वह लव त्यागी को पसंद करने लगी हैं. इसके बाद प्रियांक भी इन तीनों में शामिल हो जाते हैं और पूजा की बात सुनकर तीन जमकर ठहाके लगाते हैं.


अब ये असली प्यार है या केवल शो में मसाला लाने का एक तरीका ये तो आगे के एपिसोड में देखकर साफ हो ही जाएगा.यह भी पढ़ें:


अब रोबोट सिखाएंगे इंसानों को इंसानियत..

इस साल बर्थडे नहीं मनाएंगी ऐश्वर्या राय


READ MORE

हम दिल दे चुके सनम, देवदास, गुरु, जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 44वां बर्थ डे हैं. 44 साल की ऐश्वर्या इंडस्ट्री में खूबसूरत ऐश के नाम से मशहूर हैं. जहां ऑडियंस आज भी ऐश्वर्या की खूबसूरती और एक्टिंग की कायल हैं. तो वही बालीवुड के नए सितारे ऐश्वर्या के साथ काम करने को बेताब रहते हैं.आज ऐश्वर्या के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर ऐश को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. असल में ऐश्वर्या पिछले कई सालों से अपना बर्थडे मीडिया के साथ मनाती आई हैं. लेकिन इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन बर्थ डे सेलीब्रेशन नहीं कर रही हैं.


असल में ऐश्वर्या के इस साल जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट करने की वजह हैं ऐश्वर्या के पापा..इसी साल ऐश्वर्या के पापा कृष्णाराज राय का निधन हुआ है. इसी वजह से ऐश्वर्या बर्थ डे सेलिबरेशन नहीं करना चाहती हैं. ऐश के इस फैसले से जाहिर है उनके फैन्स को भी इस बार निराशा हाथ लगेगी.


यह भी पढ़ें:जब ऐश्वर्या के पति के ड्राइवर बने थे सलमान खान!

जब 'हल्क' ने किया 'थॉर' से अपने प्यार का इजहार


READ MORE

क्रिस हेम्स्वर्थ के दीवाने दुनियाभर में हैं. इंडस्ट्री के अन्दर भी उनकी तरफ आकर्षित होने वालों की कमी नहीं है. जल्दी ही हॉलीवुड के ‘थॉर’ अपने अगली फिल्म ‘थॉर राग्नारोक’ में नजर आने वाले हैं.एवेंजर फिल्मों में ‘हल्क’ का किरदार निभाने वाले मार्क रफैलो का कहना है कि ‘थॉर राग्नारोक’ में उनके सह-कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ बहुत ही आकर्षक हैं.


रफैलो ने कहा, “क्रिस हेम्सवर्थ बहुत प्रतिभाशाली हैं. वह आकर्षक और मजबूत हैं. वह शानदार अभिनेता और मजेदार शख्स हैं.”


उन्होंने बताया कि फिल्म में थॉर की भूमिका निभाना क्रिस के लिए बेहतरीन है, क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी भी फिल्म में इस तरह की भूमिका नहीं निभाई.रफैलो ‘थॉर’ के तीसरे भाग में हल्क की भूमिका में दिखेंगे. हेम्सवर्थ ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि शुरुआती दिनों में वो इस फिल्म का हिस्सा बनने से कतरा रहे थे.


मार्वल स्टूडियो की ‘थॉर राग्नारोक’ टइका वैटीटी द्वारा निर्देशित है. इसमें केट ब्लैंचेट, इद्रिस एल्बा, एंथोनी हॉपकिंस और जेफ गोल्डब्लम जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.


यह फिल्म तीन नवंबर को रिलीज होगी.


ये भी पढ़ें:


बेहतर है कि चुप रह कर अपना काम किया जाए : शाहरुख ख़ान

क्या विदेशी सेंसर बोर्ड भी बन गया है 'संस्कारी'?


READ MORE

भारतीय सिनेमा अपनी फिल्मों के लिए कम और फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने पर ज्यादा चर्चा में रहता है. बॉलीवुड हो या कोई रीजनल सिनेमा. सेंसर बोर्ड के ‘संस्कारी’ उसूलों की वजह से फिल्मों में कटनी-छटनी चलती रहती है.कोई भी सीन सेंसर बोर्ड के संस्कारों के खिलाफ जाता दिखाई देता है, उस पर ही कैंची चल जाती है.


लेकिन अब लग रहा है कि विदेशी सिनेमा भी इस मामले में पीछे नहीं रहा. टॉम क्रूज की फिल्म ‘अमेरिकन मेड’ के किसिंग सीन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई. टॉम क्रूज और सारा राइट के किसिंग सीन को हटाने के लिए कहते हुए सेंसर बोर्ड ने बयान दिया कि, ” हवाई जहाज के कॉकपिट में इतना लंबा किस होना सही नहीं है. इसलिए इसे काटकर आधा ही दिखाया जाना चाहिए.”


इसी महीने रिलीज हुई डेनिस विलेनूव की थ्रिलर फिल्म ‘ब्लेड रनर 2049’ के न्यूड सीन्स पर सेंसर बोर्ड आपत्ति जताई थी. इसके अलावा ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ ऐसा भी हुआ.विदेशी सेंसर बोर्ड के इस रवैये की हमारे कई फिल्मकारों, डायरेक्टर्स और एक्टर्स ने कड़ी निंदा की है.


बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि कुछ लोगों को मिलकार बनाया गया ग्रुप यह है कि फिल्म में क्या नैतिक और क्या नहीं.उनके मुताबिक सेंसर बोर्ड का काम फिल्मों को वर्गीकृत करना होना चाहिए ना कि फिल्मों की कटाई-छटाई.


वैसे फ़िल्मी जगत और सेंसर बोर्ड का हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है. भारत से लेकर विदेशों तक में कई बारे मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं.


ये भी पढ़ें :


जब ‘हल्क’ ने किया ‘थॉर’ से अपने प्यार का इजहार

भारतीय फिल्मों का हिस्सा बनने को तैयार हैं पॉर्न फिल्म स्टार मिया खलीफा


READ MORE

सनी लियोन के बाद एक और मशहूर एडल्ट फिल्म स्टार भारतीय फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं. मिया खलीफा जल्द ही एक मलयालम फिल्म का हिस्सा बनेंगी.इन दिनों मिया एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं. खबरों के मुताबिक मलयाली फिल्म ‘चंक्स 2: द कन्क्ललूजन’ में उन्हें एक रोल ऑफर किया गया है. इस फिल्म से वो भारतीय फिल्मों में अपनी एक्टिंग की शुरुआत कर सकती हैं.


एक ऑनलाइन पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में इस फिल्म के निर्देशक ओमर लूलू ने कहा कि मिया एक आइटम नंबर के अलावा एक अहम किरदार भी निभाएंगी.


दो साल पहले अफवाहें थीं कि मिया खलीफा ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा बन सकती हैं. इस अफवाह पर मिया का कहना था कि ना तो वो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी ना ही भारत आएंगी.लेकिन अब लगता है कि बड़े परदे का मोह और भारत में चाहने वालों की बड़ी संख्या के चलते मिया ने ये ऑफर कुबूल कर लिया है. उनकी यह मलयाली फिल्म साल 2018 में रिलीज हो सकती है.



This outfit came with an affair with my tennis instructor



A post shared by Mia Khalifa (@miakhalifa) on Aug 5, 2017 at 6:16pm PDT



बता दें कि मिया ने एडल्ट फिल्मों में काम की शुरुआत साल 2014 में की थी. उस दौरान मिया एक फूड जॉइंट में काम करती थीं. वहीं एक एडल्ट फिल्मकार की नजर उनपर पड़ी और उसने उन्हें यह ऑफर दे डाला. एक रिपोर्ट के अनुसार मिया खलीफा दुनिया की टॉप 10 एडल्ट फिल्म एक्ट्रेसेज में शामिल हैं.


ये भी पढ़ें:


अमेरिका सहित कई देशों में 3D में रिलीज हो सकती है ‘पद्मावती’

मैच से पहले टीम इंडिया का 'नाइट आउट', खिलाड़ी बोले


READ MORE
 <p align="justify">टीम इंडिया आज नई दिल्ली में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी. वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत का लक्ष्य टी-20 में भी फतह हासिल करने का होगा. मैच से पहले कप्तान विराट कोहली पूरी टीम के साथ नाइट आउट पर निकले. कई खिलाड़ियों ने तस्वीर डाल कोहली का शुक्रिया किया. आपको बता दें कि विराट कोहली दिल्ली से ही हैं. </p>

अपनी शानदार बल्लेबाजी से आईसीसी रैंकिंग पर राज करने वाले जसप्रीत बुमराह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, शानदार डिनर के लिए शुक्रिया, कप्तान कोहली. बुमराह के अलावा दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल ने भी कप्तान को शुक्रिया कहा.




गौरतलब है कि कोटला टी-20 भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है. आखिरी मैच से पहले नेहरा को कई पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं.


T-20 मुकाबलों में दोनों टीमों का प्रदर्शन


अगर दोनों टीमों का टी-20 मैचों में इतिहास देखें तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. भारत ने अभी तक 85 मुकाबले खेलें हैं. जिसमें उसने 51 में जीत, 32 में हार मिली, दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला, जीत का प्रतिशत रहा 60 फीसदी रहा है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने 97 मुकाबलों में हिस्सा लिया 51 में जीत मिली, 44 में हार और दो का कोई नतीजा नहीं निकला, जीत का प्रतिशत रहा 52.58 फीसदी रहा.

बिजनेस रैंकिंग में सुधार का शेयर बाजार ने उछाल के साथ किया स्वागत, नया रिकॉर्ड


READ MORE
 ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की लंबी छलांग ने घरेलू शेयर बाजार को भी सहारा दिया है. कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड स्‍तर पर खुला. बुधवार को निफ्टी ने जहां 10410 का नया आंकड़ा छुआ. वहीं, सेंसेक्‍स भी 33479 के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा है. 

विश्‍व बैंक की तरफ से मंगलवार को देर शाम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी की है. इसमें भारत ने 30 पायदान की छलांग मारी है और 100वें पायदान पर जगह बनाई है. इस रैंकिंग से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.


बैंकिंग शेयर उछले


एक्‍स‍िस बैंक का बेहतर प्रदर्शन लगातार जारी है. इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. बैंकिंग  शेयर के अलावा भारतीएयरटेल और हिंदुस्‍तान यूनीलिवर के शेयर्स भी हरे निशान के ऊपर हैं.


मंगलवार को मार्केट ने सुस्‍त शुरुआत की और बंद भी सुस्‍ती के साथ हुआ. लगातार 4 दिन से रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने का रिकॉर्ड कल टूट गया है. हालां‍कि विश्‍व बैंक से अच्‍छी खबर मिलने के बाद एक बार फिर घरेलू मार्केट ने नया रिकॉर्ड स्‍तर छू लिया है.