READ MORE
तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में सोमवार को सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. ये अभ्यर्थी सहायक पुलिस अधीक्षक है.शबीर करीम नाम के ये आईपीएस अधिकारी जो फिलहाल अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्हें कथित रूप से परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ के जरिए अपनी पत्नी से बात करते हुए पकड़ा गया. उनकी पत्नी हैदराबाद से उन्हें सवालों का जवाब बता रही थी. फिलहाल पति और पत्नी दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
पुलिस के अनुसार करीम आईएएस ऑफिसर बनने के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इससे पहले वह 2014 में आईपीएस के लिए चुने जा चुके हैं और फिलहाल तिरूनेलवेली के नन्गुनेरी शहर से ट्रेनिंग कर रहे थे.
उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत आरोप लगाया गया है. सूत्रों का कहना है उन्हें उनके पद से हटाया जा सकता है क्योंकि वह अभी भी ट्रेनिंग पीरियड में हैं.ये भी पढ़ें-
परीक्षा में नकल करते धरे गए केरल के पुलिस महानिरीक्षक!
मेरठ में एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
No comments:
Post a Comment