READ MORE
सूबे के श्रावस्ती जिले में सरकारी राशन की दुकान के एक कोटेदार का एक स्टिग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खाद्यान्न वितरण से जुड़े भ्रष्टाचार को खुद कबूल किया है.कैमरे के सामने कोटेदार ने कबूल किया है कि वह कोटे के खाद्यान्नों और केरोसीन तेलों का ब्लैक करता है. साथ ही आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इसके लिए घूस देने की बात भी स्वीकार की है.एक रिकार्डेड वीडियो में छैलबिहारी नामक कोटेदार को उसकी जुबानी राशन वितरण में भ्रष्टाचार को स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वह कहता है, ‘साहब सुनिए, देखिए श्रावस्ती जिले में गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिलते, क्योंकि जिले आपूर्ति कार्यालय में मची है महालूट’
हरिहरपुररानी ब्लॉक के बनकटवा ग्राम सभा के कोटेदार छैलबिहार यादव के मुताबिक वह आपूर्ति विभाग से मिलने वाले केरोसीन के 11 ड्रम तेल में से 4 ड्रम ब्लैक कर देता है और फर्जी राशन कार्डधारियों को गरीबों का राशन वितरित करता है.
बकौल कोटेदार, ‘आपूर्ति विभाग एक ड्रम मिट्टी के तेल पर 100 रुपए, एक बोरी राशन पर 50 रुपए वसूल करता है. यही नहीं, वीडियो में कोटेदार ने कबूल किया है कि वह गरीबों को वितरित करने के लिए मिलने वाले 50 फीसदी गल्ले को ब्लैक में बेच देता है.
No comments:
Post a Comment