Monday, 30 October 2017

त्रिपुरा में 18 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार


READ MORE

त्रिपुरा में सिपाहिजाला जिले के नजूरपुरा गांव से 18 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब स्थित सब-डिवीजन सोनामुरा में छापा मारकर पड़ोसी देश के 18 घुसपैठिए गिरफ्तार कर लिए.पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उन लोगों ने बांग्लादेश के नातोर जिले के निवासी होने की बात स्वीकार कर ली. वो लोग नौकरी की तलाश में चेन्नई जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि शुरुआत में वो लोग फर्ज़ी आधार कार्ड दिखाकर भारतीय नागरिक होने का दावा कर रहे थे.


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ए के शुक्ला और पुलिस अधीक्षक सुदिप्ता दास ने उन लोगों से पूछताछ की. डीजीपी उस समय इलाके के थानों के निरीक्षण पर थे. पुलिस ने बताया कि गांव वालों का दावा है कि पिछले तीन दिनों के दौरान करीब 2,500 बांग्लादेशी नजूरपुरा गांव के रास्ते भारत पहुचे हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/videos/sau-baat-ki-ek-baat-154-1108965.html

No comments:

Post a Comment